Featured मनोरंजन

Subhash Ghai Birthday Bash: फिल्ममेकर सुभाष घई की बर्थडे पार्टी में बाॅलीवुड सितारों का लगा जमावड़ा

subhash-ghai-birthday-bash

मुंबईः सुभाष घई ने अपने लिए एक ग्रैंड बर्थडे पार्टी का आयोजन किया। इसमें बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने लोग शामिल थे। फिल्ममेकर सुभाष घई के 78वें जन्मदिन की पार्टी में सितारों की भीड़ लगी रही। उन्होंने अपने मित्रों के लिए एक ग्रैंड बर्थडे पार्टी का आयोजन किया। इसमें बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल थे। पार्टी में शामिल होने वालों में ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन, जया बच्चन, सलमान खान, अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ शामिल थे। एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय अपने पति अभिषेक बच्चन के साथ पहुंचीं।

ऐश्वर्या राय राॅयल ब्लू कलर के अनारकली सूट में काफी खूबसूरत लग रही थीं। वहीं अभिषेक बच्चन भी मैचिंग कलर के के सूट में काफी स्मार्ट लग रहे थे।

सुभाष घई की पार्टी में सांसद जया बच्चन भी पहुंचीं लेकिन वह जल्दी ही वहां से निकल गयीं। सुभाष घई स्वयं उनको दरवाजे तक विदा करने भी पहुंचे। उनके साथ महिमा चौधरी भी गेट तक गईं।

सलमान खान भी पार्टी में शामिल हुए और सुभाष घई के साथ केक काटा। पार्टी में कार्तिक आर्यन, अनुपम खेर, अनिल कपूर, जैकी श्राॅक, अलका याग्निक, रोनित राॅय, शत्रुघ्न सिन्हा, रोहित राॅय और मीजान जाफरी भी शामिल हुए।

सुभाष घई ने किया काफी स्ट्रगल
बाॅलीवुड जगत के मशहूर फिल्ममेकर सुभाष घई को इस मुकाम तक पहुंचने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा। शुरूआती दिनों उन्होंने कई फिल्मों में छोटे-मोटे रोल भी किये, लेकिन एक्टिंग में उनकी किस्मत रंग नहीं लाई। फिर भी सुभाष घई ने हार नहीं मानीं और फिर उन्होंने निर्देशन की दुनिया में कदम रखा। साल 1979 में आई फिल्म ‘कालीचरण’ उनके निर्देशन में बनने वाली पहली फिल्म थी। सुभाष घई के निर्देशन में बनी पहली फिल्म ने बाॅक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ दिये। इसके बाद फिल्ममेकर सुभाष घई ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। सुभाष घई ने फिल्म कालीचरण, जंग, हीरो, राम लखन, खलनायक, कर्मा, सौदागर, ताल और परदेस का निर्देशन किया। फिल्ममेकर सुभाष घई को उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए कई राष्ट्रीय सम्मानों से भी नवाजा गया है।

(अन्य खबरों के लिएहमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)