मुंबईः स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस की आज 125वीं जयंती है। नेताजी ने ‘तुम मुझे खून दो मैं, तुम्हें आजादी दूंगा’ के नारे से भारतीयों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाई थी। उनकी जयंती को देश पराक्रम दिवस के रूप में मना रहा है। इस मौके पर बॉलीवुड के कई सेलेब्स नेताजी को सोशल मीडिया के जरिये उन्हें याद कर रहे हैं और श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
आजाद हिंद फौज के संस्थापक, भारतीय स्वाधीनता संग्राम के महानायक नेताजी #सुभाषचन्द्रबोस जी की जयंती पर उन्हें मेरा नतमस्तक नमन। “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा”। जय हिंद! 🙏🇮🇳🇮🇳🇮🇳 #PrakramDiwas #SubhashChandraBose pic.twitter.com/fENyNkxkO3
— Anupam Kher (@AnupamPKher) January 23, 2022
दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने ट्वीट कर लिखा-आजाद हिंद फौज के संस्थापक, भारतीय स्वाधीनता संग्राम के महानायक नेताजी सुभाषचन्द्रबोस की जयंती पर उन्हें मेरा नतमस्तक नमन। तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा। जय हिंद!
मां भारती के वीर सपूत, महान देशभक्त एवं भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। pic.twitter.com/9lCKGoDnnG
— Kirron Kher (@KirronKherBJP) January 23, 2022
अभिनेत्री व सांसद किरण खेर ने लिखा-मां भारती के वीर सपूत, महान देशभक्त एवं भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
पराक्रम और देशभक्ति के पर्याय, स्वाधीनता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान सेनानी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती पर उन्हें शत् शत् नमन।
— Smriti Z Irani (@smritiirani) January 23, 2022
स्वतंत्रता के लिए किया गया उनका अतुलनीय संघर्ष और बलिदान पीढ़ियों तक हर भारतीय को प्रेरित करता रहेगा। pic.twitter.com/S6ZLyGgwKc
अभिनेत्री व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने लिखा-पराक्रम और देशभक्ति के पर्याय, स्वाधीनता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान सेनानी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उन्हें शत् शत् नमन। स्वतंत्रता के लिए किया गया उनका अतुलनीय संघर्ष और बलिदान पीढ़ियों तक हर भारतीय को प्रेरित करता रहेगा।

फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने नेताजी का एक कोट साझा करते हुए लिखा-एक व्यक्ति एक विचार के लिए मर सकता है, लेकिन यह विचार, उसकी मृत्यु के बाद, अपने आप में एक हजार जीवन में अवतार ले लेता है। इन सब के अलावा मनोरंजन जगत की तमाम हस्तियां नेताजी को उनकी जयंती पर याद कर रही है।