Featured मनोरंजन

पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित बाॅलीवुड अभिनेत्री शशिकला का निधन

shashikala

मुंबईः बाॅलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री शशिकला का रविवार को निधन हो गया। वह 88 साल की थी। अपनी अदायगी से अभिनेत्री शशिकला ने बाॅलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनायी। अभिनेत्री शशिकला के निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर है। बाॅलीवुड की कई हस्तियों ने उनके निधन पर शोक जताया है।

उन्होंने नायिका से लेकर विलेन तक के रोल को बड़े पर्दे पर बेहद खूबसूरती के साथ प्रदर्शित किया। शशिकला ने अपने करियर में 100 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया। साल 2007 में भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री पुरस्कार से भी नवाजा था। अभिनेत्री शशिकला का जन्म चार अगस्त 1932 में सोलापुर में हुआ था।

यह भी पढ़ेंःधकधक गर्ल माधुरी दीक्षित के दिलकश अंदाज की फैंस कर रहे...

उनका पूरा नाम शशिकला जावलकर था। उन्होंने बेहद कम उम्र में ही फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। शशिकला ने पहली फिल्म ‘जीनत’ थी। इसके बाद उन्होंने फिल्म तीन बत्ती चार रास्ता, हमजोली, सरगम, चोरी-चोरी, नीलकमल, अनुपमा में भी काम किया।