प्रदेश Featured महाराष्ट्र

भ्रष्टाचार के आरोप में बीएमसी ने 55 कर्मचारियों को किया बर्खास्त, 134 निलंबित

BrihanMumbai-Municipal-Corporation

मुंबई: आगामी निकाय चुनाव से पहले बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार के आरोप में 55 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है और अन्य 134 को निलंबित कर दिया है, एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। विभिन्न स्तरों पर 55 कर्मचारियों को अदालती कार्यवाही के बाद भ्रष्टाचार में दोषी पाया गया है और इसलिये उन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।

इन कर्मचारियों को नौकरी जाने के साथ ही कर्मचारी पेंशन व गेच्युटी जैसी सुविधायें भी निरस्त हो जायेंगी। यहां तक कि वे भविष्य में कोई सरकारी नौकरी के लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे। इसलिए बर्खास्तगी को सबसे कठोर सजा की तरह माना जाता है।

यह भी पढ़ें-मिताली, झूलन ने U-19 महिला T20 विश्व कप चैंपियन बनने पर…

बता दें कि बीएमसी के 53 कर्मचारियों पर रिश्वत का आरोप है और 81 कर्मचारियों कर्मियों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं, बीएमसी के इन 134 कर्मचारियों को उनकी सेवा से निलंबित कर दिया गया है। हालांकि निलंबन की अवधि बताई नहीं गई है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) द्वारा दायर 142 मामलों में कुल 200 नागरिक कर्मचारी शामिल हैं और 105 मामलों में, बीएमसी ने मामले दर्ज करने के लिए अपनी 'पूर्व-अभियोजन स्वीकृति' दी है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)