प्रदेश उत्तर प्रदेश

कानपुर में छह ब्लाॅक प्रमुख के पदों पर भाजपा-सपा आमने-सामने, सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम

police

कानपुरः उत्तर प्रदेश के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद जिला पंचायत अध्यक्षों का चुनाव संपन्न कराया गया। इसके बाद अब ब्लॉक प्रमुख पदों की चुनावी प्रक्रिया चल रही है। मतदान प्रक्रिया अब लगभग खत्म होने की कगार पर है और बिल्हौर में बड़ी चूक के बाद प्रशासन सख्त हो गया है। जनपद के छह ब्लॉक प्रमुख के पदों पर चुनाव हो रहा है और चार ब्लॉक प्रमुख पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं। कानपुर नगर जनपद के ग्रामीण अंचल में 10 ब्लॉक हैं और इनमें ब्लॉक प्रमुख पद पर काबिज होने के लिए सत्ताधारी पार्टी भाजपा और सपा में सीधी टक्कर दिख रही है। क्योंकि इस बार बसपा चुनाव मैदान में ही नहीं है। इन सभी छह सीटों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान प्रक्रिया शुरु हुई जो अब खत्म होने की कगार पर है। बिल्हौर में प्रशासनिक चूक के बाद पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया है, किसी भी व्यक्ति को बिना अनुमति के खण्ड विकास कार्यालय पर नहीं जाने दिया जा रहा है। इन छह सीटों पर 446 सदस्य मतदान कर ब्लॉक प्रमुखों को चुनेंगे, हालांकि मतदान के बाद मतगणना का कार्य प्रारंभ होगा।

इन ब्लॉकों में निर्विरोध हो चुके हैं प्रमुख बताते चलें कि नामांकन वापसी के बाद अब ब्लाक प्रमुख चुनाव में भाजपा ने शिवराजपुर में शुभम वाजपेयी, कल्याणपुर में अनुराधा अवस्थी, घाटमपुर में इंद्रजीत सिंह और बिधनू में अरुण कुमार को निर्विरोध निर्वाचित करा लिया। शिवराजपुर में सपा ने जिस भाजपा के बागी को टिकट दिया था, वह नामांकन कराने ही नहीं पहुंचे थे।

यह भी पढ़ेंःदिल्ली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हेरोइन तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, 2500 करोड़ की हेरोइन बरामद

446 मतदाता कर रहें मतदान जनपद में चार ब्लॉक प्रमुख निर्विरोध चुने जाने के बाद शनिवार को छह ब्लॉक प्रमुख पदों के लिए मतदान हो रहा है। इनमें सरसौल, पतारा, चौबेपुर, भीतरगांव, ककवन और बिल्हौर ब्लॉक हैं। पतारा में निर्दलीय उम्मीदवार के रुप में नामांकन करने वालीं प्रियंका ने नाम वापस ले लिया। यहां भी अब सपा और भाजपा के उम्मीदवार ही मैदान में हैं।