Featured राजस्थान राजनीति

बीजेपी ने जोधपुर उत्तर व दक्षिण निगम के लिए जारी की 155 प्रत्याशियों की सूची

bjp

जोधपुर: राजस्थान भाजपा मुख्यालय पर शनिवार को दिनभर चले मंथन के बाद देर रात प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी गई। पहली सूची जोधपुर उत्तर और जोधपुर दक्षिण नगर निगम के लिए जारी की गई है। इस सूची में पार्टी ने 155 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है। इन दोनों निगमों में कुल 160 सीट हैं।

पांच सीटों उत्तर में वार्ड 34, 38, 46, 65 व दक्षिण में वार्ड 39 में प्रत्याशियों के नाम विचाराधीन रखे गए हैं। सहमति नहीं बनने की वजह से इन पर प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की गई है। पार्टी ने जोधपुर के दोनों निगमों के प्रत्याशियों की सूची जयपुर मुख्यालय के बजाय जोधपुर से ही जारी की है। जोधपुर नगर निगम के लिए कांग्रेस ने भी सूचियां तैयार कर ली है, लेकिन सीएम अशोक गहलोत की हरी झंडी मिलने के बाद ही इनके रविवार को जारी होने की संभावना जताई जा रही है।

सूची में गत बोर्ड में पार्षद रहे 15 नामों को दोबारा उतारा गया है। वहीं 2 नाम इससे पहले भी पार्षद रहे हैं। टिकट के लिए 2 हजार से अधिक दावेदार मैदान में थे। भाजपा ने कुल 17 मुस्लिम चेहरों को भी मैदान में उतारा है। इनमें से निगम उत्तर से 13 एवं निगम दक्षिण से 4 प्रत्याशियों को उतारा गया है। वार्ड 33 दक्षिण से दूसरे वार्ड के प्रत्याशी को टिकट की सूचना के बाद विरोध में मंडल कार्यकारिणी ने इस्तीफे की पेशकश की। सूची जारी होने के बाद पूर्व पार्षद के पुत्र एवं 3-4 कार्यकर्ताओं ने प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस ने महाराष्ट्र भाजपा पर वाजपेयी और मोदी का अपमान करने का आरोप लगाया

भारतीय जनता पार्टी जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी के हवाले से संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया की ओर से जारी की गई सूची में नगर निगम उत्तर से वार्ड नं. 1 में मोहनलाल कटारिया एससी, 2 में राजूराम एसटी, 3 में काशीराम भाटी सामान्य, 4 में धीरेंद्र कुमार सामान्य, 5 में अचलसिंह पंवार सामान्य, 6 में लीलाधर मेघवाल एससी, 7 में नौरीन अफशान सामान्य महिला, 8 में धनराज सोनगरा एससी, 9 में मंजू चौहान एससी महिला, 10 में राजेंद्र आसेरी एससी, 11 में अजय जोशी सामान्य, 12 में हमीदा बानो अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, 13 में महेश पंडित सामान्य, 14 में मीमा देवी एससी महिला, 15 में अब्दुल शकीर सामान्य, 16 में अंजू कंवर सिसोदिया सामान्य महिला, 17 में मोहम्मद वसीम सामान्य, 18 में अंजू जोशी सामान्य, 19 में कुसुमलता एसटी महिला, 20 में मोनिका व्यास सामान्य महिला, 21 में डॉ. शिवदत्त व्यास सामान्य, 22 में मुदस्सर हुसैन सामान्य, 23 में उमेश प्रजापत अन्य पिछड़ा वर्ग, 24 में शेखर जैन सामान्य, 25 में मंगल परिहार सामान्य को भाजपा उम्मीदवार बनाया गया है।

इसी तरह 26 में लक्ष्मीनारायण सोलंकी सामान्य, 27 में सुरेश जोशी सामान्य, 28 में मधुमति बोड़ा सामान्य महिला, 29 में योगेंद्र वल्लभ व्यास सामान्य, 30 में धीरज चौहान अन्य पिछड़ा वर्ग, 31 में राजेश लोहिया सामान्य, 32 में जितेंद्र सोनी सामान्य, 33 में डॉ. संगीता सोलंकी सामान्य महिला, 35 में अमित भंडारी सामान्य, 36 में ललिता अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, 37 में चंद्रकांता परिहार सामान्य महिला, 38 में विचाराधीन अन्य पिछड़ा वर्ग, 39 में रुखसाना अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, 40 में मोहम्मद उमर चौहान सामान्य, 41 में सोनम सामान्य महिला, 42 में मोहसिन अली सामान्य, 43 में मोहम्मद रफीक अन्य पिछड़ा वर्ग, 44 में इमरान कायमखानी अन्य पिछड़ा वर्ग, 45 में स्मिशा बानो सामान्य, 47 में मनोज कुमार कल्ला एससी, 48 में दिलीप चौपड़ा सामान्य, 49 में मोहम्मद आसीन सामान्य, 50 में राजेंद्रसिंह टाक सामान्य, 51 में रणजीतसिंह निर्वाण अन्य पिछड़ा वर्ग, 52 में प्रमिला खटीक एससी महिला, 53 में शैतानसिंह सामरिया एससी, 54 में धनराज मकवाना एससी, 55 में चंचल गहलोत सामान्य महिला, 56 में ममता राठौड़ अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, 57 में गजेंद्र कुंभट सामान्य, 58 में अशोक कुमार खींची एससी, 59 में मयंक दवे सामान्य व 60 में सुरेश सैन अन्य पिछड़ा वर्ग को उम्मीदवार के तौर पर उतारा गया है।

वार्ड 61 में ममता परिहार अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, 62 में विद्या मेघवाल एससी महिला, 63 में सुमेरचंद लूणावत सामान्य, 64 में श्याम सुंदर ऐणिया सामान्य, 66 में सायरा बानो सामान्य महिला, 67 में मुन्नी देवी सामान्य महिला, 68 में जानी देवी सामान्य महिला, 69 में बाबूलाल दैय्या अन्य पिछड़ा वर्ग, 70 में सुभाष गहलोत अन्य पिछड़ा वर्ग, 71 में अखेसिंह गहलोत अन्य पिछड़ा वर्ग, 72 में अनिता सांखला सामान्य महिला, 73 में अक्षय सिंह सामान्य, 74 में राधा टाक सामान्य महिला, 75 में महेशचंद्र व्यास सामान्य, 76 में लीलावती भाटी माली सामान्य महिला, 77 में सुरेश भाटी सामान्य, 78 में लक्ष्मण भाटी सामान्य, 79 में सुमन कच्छवाह अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, 80 में अमिता गहलोत सामान्य महिला को उम्मीदवार बनाया गया है।

यह भी पढ़ें- सुरजेवाला बोले- जिन्ना की मजार पर मत्था टेके भाजपा वाले और सवाल हमसे पूछे जाए

नगर निगम दक्षिण के वार्ड संख्या 1 में इंद्रा राजपुरोहित सामान्य महिला, 2 में दलपत वैष्णव अन्य पिछड़ा वर्ग, 3 में अशोक सिंह चौहान अन्य पिछड़ा वर्ग, 4 में पुरुषोत्तम आचार्य सामान्य, 5 में प्रभा वैद्य सामान्य महिला, 6 में लहरी देवी सामान्य महिला, 7 में राधा राव एससी महिला, 8 में अजय सिंह सामान्य, 9 में कप्तान सिंह सामान्य, 10 में दीपिका बोहरा सामान्य महिला, 11 में अरविंद सांखला सामान्य, 12 में लता सोनी अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, 13 में सीमा माथुर सामान्य महिला, 14 में पदमसिंह सामान्य, 15 में ललित कुमार शर्मा अन्य पिछड़ा वर्ग, 16 में वनीता सेठ सामान्य महिला, 17 में सुमन सैन अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, 18 में विक्रमसिंह पंवार सामान्य, 19 में महेश परिहार अन्य पिछड़ा वर्ग, 20 में प्रमिला गहलोत अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, 21 में भानु कुमार सत्यानी सामान्य, 22 में पायल जानयानी सामान्य, 23 में सुनील संभवानी सामान्य, 24 में मंजूर अली सामान्य, 25 में नरेंद्रसिंह भाटी सामान्य, 26 में बरकत खान सामान्य, 27 में नवीन कुमारी सोनी सामान्य महिला, 28 में पुरुषोतम गहलोत सामान्य, 29 में मोहित ओझा सामान्य, 30 में किशनलाल लढ्ढा सामान्य को भाजपा ने प्रत्याशी घोषित किया है।

वार्ड संख्या 31 में अमरलाल वर्गी एससी, 32 में रमजाना बानो सामान्य महिला, 33 में डॉ. संजू सोलंकी सामान्य, 34 में रामकिशोर गहलोत सामान्य, 35 में अनिल कुमार गट्टानी सामान्य, 36 में देवीलाल जांगिड़ सामान्य, 37 में सुरेश मेघवाल एससी, 38 में मंजू प्रजापत अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, 39 में विचाराधीन सामान्य, 40 में मीनाक्षी कोठारी सामान्य महिला, 41 में रेवंतसिंह इंदा सामान्य, 42 में नैनीदेवी विश्नोई अन्य पिछड़ा वर्ग, 43 में सरोज शर्मा सामान्य महिला, 44 में पिंकी देवी नागौरा सामान्य महिला, 45 में पुखराज प्रजापत अन्य पिछड़ा वर्ग, 46 में सुगनदेवी बागरेचा सामान्य महिला, 47 में मनीषा गौड़ अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, 48 में निशा चौधरी सामान्य महिला, 49 में राकेश गौड़ सामान्य, 50 में योगेश व्यास सामान्य, 51 में नरेंद्र जैन सामान्य, 52 में पूजा राठी सामान्य महिला, 53 में नवीन मित्तल सामान्य, 54 में रामस्वरूप प्रजापत अन्य पिछड़ा वर्ग, 55 में अनिल कुमार प्रजापत अन्य पिछड़ा वर्ग, 56 में डॉ. रविंद्र परिहार अन्य पिछड़ा वर्ग, 57 में जन्नत परवीन सामान्य महिला, 58 में नगेंद्रसिंह शेखावत सामान्य, 59 में सुनीलसिंह कालुंदा एसटी, 60 में दयाराम भाटी एससी को उम्मीदवार बनाया गया है।

यह भी पढ़ें-खुलासा: गोंडा में पुजारी को गोली मारने की घटना फर्जी, पुजारी ने ही रची थी साजिश

भाजपा ने वार्ड 61 से प्रदीप बेनीवाल अन्य पिछड़ा वर्ग, 62 में पृथ्वीपाल सिंह राठौड़ सामान्य, 63 में अल्का पंवार सामान्य महिला, 64 में जुगराज प्रजापत अन्य पिछड़ा वर्ग, 65 में अशोक भाटी सामान्य, 66 में अजीतसिंह टाक सामान्य, 67 में मंजूदेवी कंडारा एससी महिला, 68 में जगदीश कुमार नायक एससी, 69 में नरेंद्र कुमार एससी, 70 में सुनीता आर्य एससी महिला, 71 में डॉ. नीलम मूंदड़ा सामान्य महिला, 72 में महावीर सिंह गठिया सामान्य, 73 में पिंटू पंवार एससी, 74 में भंवर कंवर सामान्य, 75 में रविपाल सिंह राठौड़ सामान्य, 76 में भीमराज राखेजा अन्य पिछड़ा वर्ग, 77 में चैनसिंह इंदा सामान्य, 78 में देवीसिंह नांदिया सामान्य, 79 में गंगाराम गोदारा सामान्य तथा वार्ड 80 में भोमसिंह पडिहार सामान्य को प्रत्याशी बनाया है।