Featured राजस्थान राजनीति

BSP के 6 हाथी निगल गए गहलोत...भाजपा के ‘जनाक्रोश’में राजस्थान सरकार पर जमकर बरसे पूनिया

bjp protest on rajasthan satish poonia congress bsp merger
bjp protest on rajasthan जयपुरः राजस्थान में सियासी घमासान जारी है।  बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के छह विधायकों के कांग्रेस में शामिल होने भाजपा ने राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत पर जमकर निशाना साधा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस के दिग्गज नेता ने 'छह हाथियों को निगल लिया है'। बसपा के छह विधायक सरकार बनने के तुरंत बाद कांग्रेस में शामिल हो गए थे। उन्होंने गहलोत को पूरा समर्थन दिया था। हाथी बसपा का पार्टी सिंबल है। दरअसल गुरुवार को राजस्थान में भाजपा द्वारा भरतपुर में कांग्रेस की नीतियों के विरोध में जनाक्रोश 'हल्ला बोल' प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सतीश पूनिया ने कहा, "हाथी को कोई नहीं खा सकता, लेकिन गहलोत जादूगर हैं। इस बार बसपा - 'बिजली, सड़क और पानी' कांग्रेस के पतन का कारण बनेगी।" उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी और उनकी मां - पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को उनके नाना-नानी के पास भेजा जाएगा। पुनिया ने कहा "राजस्थान में पूरी तरह अराजकता की स्थिति है.. किसान, युवतियां, दलित आदि अपने अधिकारों से वंचित हैं। वे परेशान भी हैं।" ये भी पढ़ें..यूपी में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल जारी, योगी सरकार ने कसी कमर, गड़बड़ी की तो लगेगा रासुका उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने वादा किया था कि अगर कांग्रेस राजस्थान में सत्ता में आई तो किसानों का पूरा कर्ज माफ कर देगी। लेकिन 1500 दिनों के बाद भी राजस्थान के 200 किसानों ने आत्महत्या की है। उन्होंने दावा किया कि राजस्थान में देश में सबसे अधिक बेरोजगारी दर 28 प्रतिशत है। जबकि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2023 में राजस्थान में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार बनेगी और 2024 में तीसरी बार मोदी एक और ऐतिहासिक जीत के साथ प्रधानमंत्री बनेंगे। बैठक के बाद पूनिया के नेतृत्व में भरतपुर कलेक्ट्रेट का घेराव करने का प्रयास किया गया। कार्यकर्ताओं ने बेरिकेड्स तोड़कर कलेक्ट्रेट में घुसने का प्रयास किया। बाद में पूनिया सहित भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर तीन बसों से भाजपा कार्यालय तक छोड़ा गया। वहीं भाजपा के भरतपुर जिला अध्यक्ष जगत सिंह ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पागलखाने में डाल देना चाहिए। अगली बार जब बीजेपी सत्ता में आएगी तो पूरी कांग्रेस पार्टी को जेल में डाल दिया जाएगा। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)