Home उत्तराखंड Deheradoon: भाजपा नेत्री ने CM धामी के तारीफों में पढ़ें कसीदे

Deheradoon: भाजपा नेत्री ने CM धामी के तारीफों में पढ़ें कसीदे

bjp-leader-recited-ballad-in-praise-of-cm-dhami

Deheradoon : प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य चहुंमुखी विकास के पथ पर आगे चल रहा है। वहीं इस विकास को देखते हुए, वरिष्ठ भाजपा नेत्री आशा ने देहरादून में मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि, देश-विदेश से चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम बनाने के लिए सरकार ने जगह-जगह अच्छी व्यवस्था की गई है। साथ ही सभी यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए शासन प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था के कड़े निर्देश भी दिए है।

भाजपा नेत्री ने किया CM धामी के कार्यो की सराहना

जानकारी देते हुए आशा ने बताया कि, लोकसभा चुनाव की दृष्टि से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अब तक उत्तराखंड के साथ दिल्ली उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल आदि कई राज्यों में स्टार प्रचारक के रूप में लोकसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार के लिए जबरदस्त चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Chardham Yatra: चारधाम यात्रा के दौरान अब तक 56 यात्रियों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने दिए ये निर्देश

साथ ही उन्होंने बताया कि, उत्तराखंड से पहली बार केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को स्टार प्रचारक की सूची में शामिल करने के साथ इतनी बड़ी जिम्मेदारी देकर उत्तराखंड का मान भी बढ़ाया है। सिर्फ देवभूमि उत्तराखंड में ही नहीं बल्कि अन्य प्रदेशों में भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्टार प्रचारक के रूप में जनता के दिलों में राज कर रहे हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें) 

Exit mobile version