Home उत्तर प्रदेश गोरखपुर में भाजपा नेता व प्रधान पद के दावेदार की गोली मारकर...

गोरखपुर में भाजपा नेता व प्रधान पद के दावेदार की गोली मारकर हत्या

shootout

लखनऊः उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जनपद के गुलहरिया थानाक्षेत्र अंतर्गत नारायणपुर गांव में भाजपा नेता और पूर्व प्रधान बृजेश सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गयी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। वहीं परिजनों ने हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया।

मिली जानकारी के अनुसार नरायनपुर गांव के पूर्व प्रधान (52) वर्षीय बृजेश सिंह ग्राम प्रधान की सीट अनारक्षित होने पर इस बार दावेदार थे। नामांकन करने के लिए बृजेश ने पर्चा भी खरीद लिया था। प्रधान पद के दावेदार बृजेश सिंह जनसंपर्क कर बाइक से मेडिकल कालेज रोड स्थित अपने आवास पर लौट रहे थे। इसी बीच हमलावरों ने उन्हें घेरकर सिर व सीने में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे तो बृजेश लहुलूहान हालत में पड़े हुए थे। लोग बृजेश को गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डाॅक्टरो ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ेंःविधायक अनीता शर्मा का सोनिया को पत्र, भ्रष्ट अधिकारी को संरक्षण…

सूचना पर बृजेश के परिजन भी अस्पताल पहुंचे और हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा करने लगे। जिस पर पुलिस ने उन्हें शांत कराकर गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। एसएसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि हत्या किसने और क्यों की इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है, जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

Exit mobile version