प्रदेश मध्य प्रदेश

दर्शन सिंह का ऐलान, भाजपा किसान मोर्चा करेगा हितग्राही किसान चौपाल

kisan-morcha-0000_642-min

भोपालः त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव एवं नगरीय निकाय चुनाव की दृष्टि से भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशभर में हितग्राही किसान चौपाल का आयोजन करेगा। इसके लिए सोमवार को भाजपा किसान मोर्चा मध्यप्रदेश की प्रदेश स्तरीय वुर्चअल बैठक हुई, जिसमें चुनाव को लेकर मोर्चा की आगामी कार्ययोजना बनाई गयी।

बैठक को संबोधित करते हुए किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के निर्देशानुसार एवं स्थानीय चुनाव प्रबंध प्रदेश समिति द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भारतीय जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशियों के समर्थन में भाजपा किसान मोर्चा द्वारा कार्यक्रम तय किये गये हैं। इसके अनुसार हितग्राही किसान चौपाल कार्यक्रम 28 जून से 03 जुलाई के मध्य आयोजित किये जाएंगे।। मध्यप्रदेश के सभी जिलों के मतदान केंद्रों पर न्यूनतम 100 किसानों की किसान चौपाल आयोजित की जावेगी।

चौपाल में वरिष्ठ नेता संवाद करेंगे एवं कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं किसान मोर्चे के पदाधिकारियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। हितग्राही किसान चौपाल कार्यक्रम 28 जून को हलहारिणी अमावस्या के पवित्र दिन पर हल, टेक्टर एवं कृषियंत्र आदि के पूजन भी किए जाएंगे।

बैठक में किसान मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री, जिला चुनाव प्रभारी, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, समस्त मंडल महामंत्री उपस्थित रहे।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…