Home राजनीति BJP Candidates List: भाजपा ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए जारी की उम्मीदवारों...

BJP Candidates List: भाजपा ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

police-give-notice-to-bjp-leader-created-ruckus

BJP Candidates List: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की केंद्रीय चुनाव समिति ने सोमवार को राज्यसभा उपचुनाव के लिए अपने तीन उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। इस संबंध में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। भाजपा ने हरियाणा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। पार्टी ने पूर्व राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा को हरियाणा से राज्यसभा चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है। रेखा शर्मा करीब 9 साल तक राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रहीं।

BJP Candidates List: किसे कहां से मिला टिकट

गौरतलब है कि हरियाणा में भाजपा नेता कृष्ण लाल पंवार के इस्तीफे के बाद राज्यसभा की एक सीट खाली हो गई थी। कृष्ण लाल पंवार इसराना सीट से जीतकर विधानसभा चुनाव में पहुंचे और नायब सैनी सरकार में विकास एवं पंचायत, खान एवं भूविज्ञान मंत्री बने। इसके अलावा भाजपा ने आंध्र प्रदेश से रायगा कृष्णैया के नाम पर मुहर लगाई है, जबकि ओडिशा से सुजीत कुमार को उम्मीदवार बनाया गया है।

ये भी पढ़ेंः- Akhilesh Yadav ने वीडियो पोस्ट कर बीजेपी पर साधा निशाना

24 दिसंबर से पहले इन सीटों पर होंगे चुनाव

इससे पहले चुनाव आयोग ने राज्यसभा की छह खाली सीटों पर चुनाव के लिए अधिसूचना जारी की थी। इन सीटों पर 20 दिसंबर को चुनाव होंगे, जबकि उसी दिन नतीजे भी घोषित किए जाएंगे। आयोग को 24 दिसंबर से पहले इन सीटों पर चुनाव कराना है। इन छह सीटों में से तीन आंध्र प्रदेश की हैं। इसके अलावा हरियाणा, पश्चिम बंगाल और ओडिशा की एक-एक सीट पर चुनाव होंगे। सभी सीटें मौजूदा सांसदों के इस्तीफे के बाद खाली हुई हैं। नामांकन की आखिरी तारीख 10 दिसंबर है। उम्मीदवार 13 दिसंबर तक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version