Tuesday, January 21, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeफीचर्डजन्मदिन स्पेशलः बतौर मॉडल सिद्धार्थ मल्होत्रा ने की थी करियर की शुरुआत

जन्मदिन स्पेशलः बतौर मॉडल सिद्धार्थ मल्होत्रा ने की थी करियर की शुरुआत

मुबंईः बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा आज अपना 35 वां जन्मदिन मना रहे हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा का जन्म 16 जनवरी, 1985 को दिल्ली में हुआ था। लाखों दिलों पर राज करने वाले सिद्धार्थ को शुरुआत से ही अभिनय में रूचि थी। सिद्धार्थ मल्होत्रा सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते है और उनके फैन फ्लोइंग की लिस्ट काफी लम्बी हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 18 साल की उम्र में बतौर मॉडल की।

इसके बाद सिद्धार्थ ने बॉलीवुड का रुख किया और साल 2010 में करण जौहर के निर्देशन में बनीं फिल्म ‘माई नेम इज खान’ में सहायक निर्देशक के तौर पर काम किया। साल 2012 में सिद्धार्थ को करण जोहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ में मुख्य भूमिका में अभिनय करने का मौका मिला। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और वरुण धवन भी मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई। फिल्म में सिद्धार्थ के अभिनय को काफी पसंद किया गया और उन्होंने अपनी पहली ही फिल्म से दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बना ली।

इसके बाद सिद्धार्थ कई फिल्मों में शानदार भूमिका निभाते नजर आयें। उनकी प्रमुख फिल्मों में हंसी तो फंसी, एक विलेन, कपूर एण्ड सन्स, बार बार देखो, जबरिया जोड़ी, मरजावां आदि शामिल हैं। सिद्धार्थ फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। वह जल्द ही करण जौहर द्वारा निर्मित फिल्म ‘शेरशाह’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ किआरा आडवाणी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा वह फिल्म ‘थैंकगॉड’ में अजय देवगन और रकुलप्रीत सिंह के साथ नजर आएंगे।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें