105 साल के हुए देश के प्रथम मतदाता श्याम सरण नेगी, जिला प्रशासन ने काटा केक

शिमला: स्वतंत्र भारत के प्रथम मतदाता श्याम सरण नेगी (Shyam Saran Negi) ने शुक्रवार को अपने परिवार के सदस्यों व जिला प्रशासन किन्नौर के साथ अपना 105वां जन्मदिन मनाया। किन्नौर के उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने इसके लिए विशेष प्रबंध किए थे तथा श्याम सरण (Shyam Saran Negi) ने केक काटकर जन्मदिन मनाया।

ये भी पढ़ें..कन्हैयालाल हत्याकांड को लेकर एक्शन में सरकार, 32 IPS का तबादला,…

उपायुक्त किन्नौर ने प्रथम मतदाता श्याम सरण नेगी को उनके भविष्य के लिए स्वस्थ व दीर्घायु की कामना की। उन्होंने कहा कि हम सभी किन्नौरवासी सौभाग्यशाली हैं कि स्वतंत्र भारत के प्रथम मतदाता श्याम सरण नेगी (Shyam Saran Negi) किन्नौर जिला से संबंधित हैं। वे न केवल किन्नौर, बल्कि प्रदेश और देश की शान व सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। उन्होंने कहा कि श्याम सरण नेगी ने स्वतंत्र भारत में अब तक हुए सभी लोक सभा, विधान सभा व पंचायत चुनावों में मतदान किया है।

इस अवसर पर उनके साथ परिवार के सदस्यों सहित उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक, पुलिस अधीक्षक अशोक रत्न, उपमण्डलाधिकारी कल्पा डाॅ. मेजर शशांक गुप्ता, जिला परिषद सदस्य कल्पा सरिता कुसान, जिला किन्नौर भारतीय जनता पार्टी के महासचिव यशवंत नेगी, प्रधान ग्राम पंचायत कल्पा सरिता नेगी, नायब तहसीलदार (निर्वाचन) इंद्र सिंह व अन्य उपस्थित थे।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…