Home फीचर्ड जन्म विशेषः शानदार अभिनेता होने के साथ-साथ बेमिसाल इंसान भी थे विनोद...

जन्म विशेषः शानदार अभिनेता होने के साथ-साथ बेमिसाल इंसान भी थे विनोद मेहरा

मुंबईः फिल्मों में अपने शानदार अभिनय की छाप छोड़ने वाले फिल्म अभिनेता विनोद मेहरा आज इस दुनिया में भी हैं। लेकिन वह आज भी अपने शानदार अभिनय की बदौलत दर्शकों के दिलों में जीवित है। 13 फरवरी 1945 को पंजाब के अमृतसर में जन्में विनोद मेहरा ने बतौर बाल कलाकार फिल्म रागिनी से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में विनोद मेहरा ने किशोर कुमार के बचपन का किरदार निभाया था। साल 1971 में फिल्म श्एक थी रीटाश् से बतौर अभिनेता विनोद मेहरा की पहली फिल्म थी। इस फिल्म में उनके काम को काफी सराहा गया और उन्हें फिल्म ‘अमर प्रेम’ ऑफर हुई। 1972 में आई फिल्म ‘अमर प्रेम’ और 1973 में आई फिल्म ‘अनुराग’ ने उनको फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग पहचान दिलाई।

इसके बाद विनोद एक के बाद एक कई फिल्मों में नजर आये उनकी प्रमुख फिल्मों में बिंदिया चमकेगी, ज्योति बने ज्वाला, खूबसूरत, कर्तव्य, हवस, एलान,वक्त की आवाज, नागिन, लाल पत्थर, द बर्निंग ट्रेन, वक्त की आवाज, प्रेम प्रतिज्ञा आदि शामिल हैं। विनोद मेहरा की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने तीन शादियां की थी। उन्होंने अपनी पहली शादी अपनी माँ की मर्जी से साल 1974 में मीना ब्रोका से की थी। लेकिन यह शादी ज्यादा लम्बी नहीं चल सकीं और 1978 में दोनों का तलाक हो गया। इस दौरान विनोद मेहरा की नजदीकियां अभिनेत्री बिंदियां गोस्वामी के साथ बढ़ने लगी और पहली पत्नी से तलाक के बाद साल 1980 में विनोद मेहरा ने अभिनेत्री बिंदियां गोस्वामी से शादी कर ली, लेकिन यह रिश्ता भी ज्यादा लम्बा नहीं चल सका और शादी के चार साल बाद ही दोनों का तलाक हो गया।

ये भी पढ़ें..अंतर्राष्ट्रीय बाजार में तेज हुआ सोना, भारत में भी बढ़ी चमक

इसके बाद विनोद मेहरा का नाम अभिनेत्री रेखा से जुड़ने लगा। लेकिन साल 1988 में विनोद मेहरा ने किरण से शादी कर ली। विनोद मेहरा और किरण के दो बच्चे हुए एक बेटा रोहन और बेटी सोनिया हैं। 30 अक्टूबर 1990 को दिल का दौरा पड़ने से विनोद मेहरा का निधन हो गया। विनोद मेहरा की मौत के बाद उनकी पत्नी अपने दोनों बच्चों के साथ केन्या जाकर रहने लगी। विनोद मेहरा की फिल्म जगत में एक अलग पहचान थी। विनोद मेहरा अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनके अभिनय की विरासत को उनकी बेटी सोनिया आगे बढ़ा रही है। सोनिया आज बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने साल 2007 में आई फिल्म विक्टोरिया नंबर 203 से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)

Exit mobile version