बिहार

दर्दनाक सड़क हादसे में तीन की मौत, 12 घायल

road-accident-1

भभुआः बिहार के कैमूर में सड़क हादसे (road accident) की बड़ी खबर आ रही है। घटना में तीन महिला मजदूरों की मौत हो गई है जबकि 12 महिला एवं पुरुष मजदूर घायल हो गए। जिनका इलाज चल रहा है।कैमूर के चांद थानाक्षेत्र में हाटा महदाइच सडक मे मुकवा एवं शहीद बाबा के मजार के बीच टकटकइया पोखरा के पास रविवार की सुबह यह हादसा हुआ।जिसमे तीन महिला कटनीहार मे तिवई हाटा की सोना देवी (26 वर्ष) की मौत चांद अस्पताल में आते समय हो गयी।

ये भी पढ़ें..IPL 2022: थप्पड़ से लेकर स्पॉट फिक्सिंग तक, IPL के वे बड़े विवाद जिससे हिल गया क्रिकेट जगत

जिसे चांद अस्पताल के डाक्टर अल्ताफ ने मृत घोषित कर दिया और दूसरी मौत तिवई गांव की ही 56 वर्षीय कटनीहार महिला भागीरथी देवी की मौत चांद से रेफर होकर भभुआ सदर अस्पताल में पहुचते ही हो गयी। सीरियस रूप मे घायल मृतका सोना देवी की मां 46 वर्षीय माया देवी की भी सदर अस्पताल से रेफर होने के बाद मौत की खबर है। तिवई हाटा की अन्य घायल कटनीहारों मे रानी देवी, शकुन्तला देवी,कलावती देवी,कश्मीरा देवी, लक्ष्मीना देवी,चांदनी कुमारी, दुर्गा देवी और कुमारी देवी है।उधर,बाइक से धक्का मारने वाले हाटा के रामचरण चौहान तथा वीरेन्द्र चौहान का भी पुलिस की देखरेख मे इलाज कराया गया।

तिवई की घायल महिला मजदूरों मे कश्मीरा देवी,लक्ष्मीना देवी, मुनिया देवी ने घटना के संबंध में अस्पताल में बताया कि लगभग हम सभी 40 की संख्या में मसूर की फसल काटने के लिए अइलाय, नीबी सडक के किनारे से जा रहे थे। हाटा महदाइच मुख्य पथ के शहीद बाबा एवं मुकवा के बीच पोखरा के पास हाटा की ओर से आ रहा अपाची बाइक पीछे से भागीरथी देवी को धक्का मार दिया और वो गिर पडी।सभी उधर दौडी।तभी बाइक सवार भागने लगे।भागने के क्रम मे जिसको जिसको धक्का लगा वो गिरती चली गयी और घायल हो गयी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)