Home उत्तर प्रदेश अवैध निर्माण पर बड़ी कार्यवाही, एक साथ 16 जगहों पर चले बुलडोजर

अवैध निर्माण पर बड़ी कार्यवाही, एक साथ 16 जगहों पर चले बुलडोजर

मेरठः जिले में अवैध निर्माणों के खिलाफ मेरठ विकास प्राधिकरण ने सोमवार को भी बड़ा अभियान चलाया। मेरठ में एक साथ 16 स्थानों पर 16 बुलडोजरों ने अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिए। अंतरराष्ट्रीय गो तस्कर अकबर बंजारा के 500 वर्ग मीटर में किए अवैध निर्माण को भी ढहा दिया गया। मेरठ विकास प्राधिकरण ने सोमवार को 16 सब जोन में अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए 16 बुलडोजरों की सहायता ली। एमडीए सचिव चंद्रपाल तिवारी के निर्देशन में एमडीए का ध्वस्तीकरण दस्ते ने अभियान चलाया।

लिसाड़ी गांव में बने गो तस्कर अकबर बंजारा के 500 वर्ग मीटर में बनी अवैध मार्किट को बुल्डोजर से ध्वस्त कर दिया गया। 30 अप्रैल को भी एमडीए ने अकबर बंजार की 13 दुकानों को जमींदोज किया था। एमडीए ने सरधना रोड पर वेदनाथ यादव द्वारा काटी जा रही अवैध कॉलोनी में बाउंड्री वाल और साइट कार्यालय तोड़ दिए। रुड़की रोड पर लाला मोहम्मदपुर गांव में रियाज खान की अवैध कॉलोनी में बुलडोजर ने खुदाई कर दी। लखवाया में राकेश दीवान की अवैध कॉलोनी की नींव ध्वस्त कर दी गई। काईट स्कूल में पास सुमित बैंसला द्वारा विकसित अवैध कॉलोनी में सड़क उखाड़ दी गई और खंभे तोड़ दी।

ये भी पढ़ें..चैतुरगढ़ के जंगल में शेर की आहट, मवेशी को बनाया निवाला

वेदव्यास पुरी में तेल डिपो के पास विनोद शर्मा द्वारा काटी गई अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया गया। नूर नगर में इस्लामुद्दीन द्वारा काटी गई अवैध कॉलोनी की चारदीवारी तोड़ी गई। बाजोट गांव में अकबर का अवैध निर्माण ढहाया गया। सिखेड़ा रोड पर राजीव पुंडीर की अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर ने तोड़फोड़ की। पल्लवपुरम में शोभित विश्वविद्यालय के पास संदीप और बल्लू की अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया गया। इसी तरह से जसवंत शुगर मिल के पास अमित गर्ग की अवैध दुकानों को ढहा दिया गया। अब्दुल्लापुर में पार्क की जमीन पर बने अवैध कार्यालय को ध्वस्त किया। अलीपुर जिजवाना में निसार और इरशाद की अवैध कॉलोनी को तोड़ा गया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…

Exit mobile version