प्रदेश उत्तर प्रदेश Featured क्राइम

आगरा में बड़ा हादसा, एक-एक कर छह मकान ढहे, बच्ची की मौत

house-collapse
house-collapse

आगराः जिले के सिटी स्टेशन में धर्मशाला की खुदाई के चलते एक बड़ा हादसा हो गया। धर्मशाला के बेसमेंट की खुदाई के चलते क्षेत्र के छह मकान ढह गए। हादसे में चार साल की बच्ची की मौत हो गयी है। घटना के बाद सिटी स्टेशन पर महिलाओं ने जाम लगाते हुए बिल्डर पर मनमानी करने और संबंधित अफसरों पर शिकायत के बाद भी कोई कार्यवाही न करने का आरोप लगाया है।

आगरा के सिटी स्टेशन के टीला माईथान पर गुरुवार को भयंकर हादसा हो गया। टीला माईथान पर स्थित छह घर एक- एक कर धरासायी हो गए। हादसे में छह वर्षीय एक बच्ची की भी मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार सिटी स्टेशन रोड पर राय बहादुर विश्वंभर नाथ धर्मशाला स्थित है। धर्मशाला के ट्रस्टी हीरा कारोबारी बिल्डर राजू मेहरा पिछले 6 महीने से शॉपिंग कंप्लेक्स बनाने के लिए धर्मशाला के बेसमेंट में खुदाई का काम करा रहे हैं। धर्मशाला के पीछे स्थित टीला माईथान के घरों में खुदाई के कार्य के चलते ही दरारें आ रही थीं।

ये भी पढ़ें..Republic Day 2023: मन में उमंग, हाथों में तिरंगा, कर्तव्य पथ...

जिसकी शिकायत बिल्डर से की गयी थी। लेकिन उन लोगों ने इस बात पर ध्यान नहीं दिया। बिल्डर की मनमानी की शिकायत संबंधित अधिकारियों से भी की गयी। लेकिन उन्होंने इस मामले में कोई कार्यवाहीं नहीं की। जिसके चलते यह बड़ा हादसा हो गया। हादसे से पहले घरों में कंपन हुआ जिससे लोग भयाक्रांत होकर बाहर निकल गये। इसके बाद एक-एक कर छह घर भरभराकर ढंस गये। जिसमें मुकेश शर्मा की चार साल की पौत्री रूसाली की मौत हो गयी है। वहीं इस घटना में उनके पुत्र और एक अन्य पौत्री वैदेही गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना की सूचना के बाद मौके पर राहत एवं बचाव कार्य चल रहा है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)