Home फीचर्ड Rajkummar Rao के साथ नजर आएंगे भोजपुरी एक्टर Pawan Singh

Rajkummar Rao के साथ नजर आएंगे भोजपुरी एक्टर Pawan Singh

rajkummar-rao-pawan-singh

Mumbai: ‘स्त्री-2’ की सफलता के बाद अब राजकुमार राव (Rajkumar Rao) की फिल्म ‘विकी विद्या का वो वाला वीडियो’ दर्शकों के सामने आ रही है। वहीं इस फिल्म में राजकुमार राव के साथ एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। बता दें, कुछ दिन पहले ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। वहीं इसके बाद से ही राजकुमार राव की फिल्म ‘विकी विद्या का वो वाला वीडियो’ का एक गाना चर्चा में है।

राजकुमार राव के साथ दिखाई देंगे भोजपुरी एक्टर पवन सिंह

फिल्म का नया गाना ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ जल्द ही रिलीज होगा। इस गाने में राजकुमार राव (Rajkumar Rao) भोजपुरी एक्टर पवन सिंह के साथ थिरकते नजर आएंगे। ये वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को पैपराजी के इंस्टाग्राम पेज से शेयर किया गया है। इस वीडियो में राजकुमार राव को पवन सिंह के साथ मस्ती करते हुए देखा जा सकता है। फिल्म के इस नए गाने ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ की झलक देखने के लिए फैन्स भी काफी एक्साइटेड हैं।

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 18 के घर की पहली झलक आई सामने, इस थीम पर आधारित है घर

11 अक्टूबर को रिलीज होगी फिल्म  

भोजपुरी सिनेमा में पवन सिंह अभिनेता होने के साथ-साथ एक बेहतरीन गायक भी हैं। इससे पहले पवन सिंह ने राजकुमार राव (Rajkumar Rao) की फिल्म ‘स्त्री-2’ के गाने को आवाज दी थी। अब उन्होंने एक बार फिर से बॉलीवुड सिनेमा में एंट्री कर ली है। राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी स्टारर ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ दर्शकों को रोमांस, ड्रामा और कॉमेडी का भरपूर डोज देगा। इस फिल्म से एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत कमबैक कर रही हैं। इस फिल्म में वह अहम भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें) 

Exit mobile version