Home मध्य प्रदेश Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी ने शिवपुरी में किया रोड शो,...

Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी ने शिवपुरी में किया रोड शो, केंद्र की नीतियों पर बोला हमला

Bharat Jodo Nyay Yatra, शिवपुरीः मध्य प्रदेश में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का सोमवार को तीसरा दिन है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 2 मार्च को मध्य प्रदेश में प्रवेश कर चुकी है। राहुल गांधी ने यात्रा के तीसरे दिन की शुरुआत शिवपुरी से की। शिवपुरी में राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला।

माधव चौराहे पर जनसभा में संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर तीखी हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि देश में जानबूझकर जाति जनगणना नहीं कराई जा रही है। मैं हर बार कहता हूं कि जातीय जनगणना कराई जाए, ताकि पिछड़ा वर्ग, SC-ST और आदिवासियों की संख्या स्पष्ट रूप से सामने आ सके। लेकिन केंद्र सरकार इस पर कुछ नहीं बोल रही है।

सिंधिया के गढ़ में राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि देश में तीन बड़े मुद्दे हैं- बेरोजगारी, महंगाई और तीसरा भ्रष्टाचार। लेकिन इन तीन मुद्दों को नजरअंदाज कर दिया गया है। राहुल गांधी के दौरे के तीसरे दिन पार्टी प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और शिवपुरी गुना क्षेत्र के सभी बड़े नेता उनके साथ दिखे। खास बात ये है कि ये गढ़ राहुल साथ के पुराने साथी भाजपा सरकार में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का।

ये भी पढ़ें..अमित शाह का नौ मार्च को बिहार दौरा, करेंगे लोकसभा चुनाव का शंखनाद

राहुल गांधी के 5 मार्च का कार्यक्रम

गौरतलब है कि राहुल गांधी 5 मार्च को सुबह 8 बजे राजगढ़ जिले के पचोर में यात्रा का स्वागत किया जाएगा। सुबह 9.30 बजे सारंगपुर में यात्रा का स्वागत किया जाएगा। 11.30 बजे शाजापुर के टंकी चौराहे से एचपी पेट्रोल पंप तक रोड शो होगा। फिर दोपहर का भोजन मैक्सी में होगा। यहीं पर राहुल गांधी उम्मीदवारों से बातचीत करेंगे। इसके अलावा राहुल गांधी शाम 5 बजे उज्जैन में उज्जैन गेट से देवास गेट तक रोड शो करेंगे। जबकि रात्रि 8 बजे इंगोरिया पहुंचने के बाद यहीं रात्रि विश्राम करेंगे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version