Featured राजनीति बंगाल

बंगाल: कांग्रेस नेता कौस्तव बागची गिरफ्तार, सीएम ममता बनर्जी पर की थी ये टिप्पणी 

Kaustav Bagchi arrest
बैरकपुर : कलकत्ता हाई कोर्ट के वकील और कांग्रेस नेता कौस्तव बागची को करीब 5 घंटे की पूछताछ और तलाशी के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर टिप्पणी की थी, जिसे लेकर शुक्रवार को बड़तला थाने की पुलिस उनके घर गई थी। शनिवार तड़के करीब तीन बजे पुलिस की एक टीम फिर उनके घर पहुंची और सुबह करीब आठ बजे गिरफ्तार कर बड़तला थाने ले गई। अधिवक्ता ने दावा किया कि एक संवाददाता सम्मेलन में मुख्यमंत्री पर उनकी टिप्पणी के कारण पुलिस को घर भेजा गया था। मैंने नहीं सोचा था कि मुख्यमंत्री मुझसे डरेंगी। यह मेरी एक नैतिक जीत है। आगे कौस्तव ने कहा, भविष्य में राज्य प्रशासन के खिलाफ लड़ाई जारी रखूंगा। गिरफ्तारी के संबंध में पुलिस ने कहा कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके द्वारा की गई टिप्पणी से राज्य में शांति भंग हुई और इसलिए उन्हें गिरफ्तार किया गया। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने रोष व्यक्त किया। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री के खिलाफ बोलने के लिए उन्हें इस तरह परेशान किया जा रहा है। यह भी पढ़ें-दिल्ली HC ने AWBI के ‘काउ हग डे’ रिटर्न नोटिस के खिलाफ याचिका पर... बागची ने कहा कि पुलिस सुबह 3 बजे मेरे घर आई जैसे मैं कोई आतंकवादी हूं। लेकिन पुलिस भी लाचार है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि सत्ता पक्ष के नेता मुझसे इस तरह डरेंगे। आगे कहा कि आज से मुख्यमंत्री के साथ हमारी राजनीतिक लड़ाई शुरू हो गई है। अब कानूनी लड़ाई होगी। मेरा नाम कौस्तवी बागची है, मैं हार मानने वालों में से नहीं हूं। मैं उनकी रातों की नींद उड़ा दूंगा। उधर, कांग्रेस ने दावा किया कि  सागरदिघी चुनाव के बाद सीएम ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर चौधरी पर हमला बोला था। बागची ने मुख्यमंत्री को जवाब दिया था। वहीं, अधीर चौधरी ने शनिवार को बागची से संपर्क किया। उन्होंने साथ रहने का संदेश दिया। उधर, यूथ कांग्रेस ने भी इस मामले में प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन करने को कहा। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)