Featured लाइफस्टाइल हेल्थ

Benefits of Broccoli: वजन घटाने के साथ ही हड्डियों को मजबूत बनाती है ब्रोकली, डाइट में शामिल कर रहें फिट

broccoli

नई दिल्लीः सर्दियों के मौसम में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रकृति ने कई ऐसी सब्जियां दी हैं। जिनके रोजाना सेवन से बीमारियां कोसों दूर रहते हैं। पौष्टिक तत्वों से भरपूर ऐसी ही एक सब्जी है ब्रोकली। ब्रोकली हरे रंग की सब्जी है जोकि देखने में बिल्कुल फूलगोभी की तरह नजर आती है। आम बोलबाल की भाषा में इसे हरी फूलगोभी के नाम से जाना जाता है। ब्रोकली विटामिन सी, के और ए के साथ-साथ फोलेट, पोटैशियम और फाइबर का अच्छा स्रोत है। ब्रोकली इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने के साथ ही हड्डियों को स्वस्थ और स्किन को ग्लोइंग बनाने में काफी मददगार है। ब्रोकली में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा अधिक होती है। ब्रोकली कैंसर, सिजोफ्रेनिया, डायबिटीज के अलावा ऑस्टियोआर्थराइटिस की समस्या को भी दूर करने में सहायक है। आइए जानते है ब्रोकली के सेवन के फायदे।

वजन घटाने में मददगार
ब्रोकली के सेवन से बढ़ते वजन को कंट्रोल किया जा सकता है। इसमें प्रचुर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। जिससे पेट काफी देर तक भरा हुआ महसूस होता है। जिसके चलते फिजूल चीजों के सेवन से आप बचे रहते हैं। परिणाम कम समय में वजन नियंत्रित नजर आने लगता है।

हाई ब्लड प्रेशर को करता है कंट्रोल
अगर किसी को भी हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो उसे औषधीय गुणों से भरपूर ब्रोकली का सेवन जरूर करना चाहिए। ब्रोकली में पोटैशियम, कैल्शियम पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। जोकि हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में सहायक साबित होता है।

बालों के झड़ने की समस्या को करता है दूर
ब्रोकली बालों को मजबूत बनाने के साथ ही झड़ने की समस्या को भी दूर करता है। इसमें विटामिन-सी, विटामिन-बी6, विटामिन-ए समेत कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। डाइट में ब्रोकली को रोजाना शामिल करने से बालों के झड़ने की समस्या बहुत कम हो जाती है। साथ ही बाल खूबसूरत और मजबूत भी होते हैं।

ये भी पढ़ें..Bathua Benefits: साग नहीं औषधि है बथुआ, लीवर हेल्दी रखने के...

हड्डियों को बनाना है मजबूत
ब्रोकली में कैल्शियम और विटामिन के प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जोकि हड्डियों के लिए बहुत जरूरी होते हैं। ब्रोकली के सेवन से अस्थियों से संबंधित बीमारियां दूर रहती हैं और वह मजबूत भी होते हैं।

आंखों की बढ़ती है रोशनी
ब्रोकली में आंखों की लिए जरूरी विटामिन ए भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। इसलिए ब्रोकली के सेवन से आंखें स्वस्थ रहती हैं और रोशनी भी बढ़ती हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)