प्रदेश उत्तर प्रदेश Featured

मतदान से पहले शिवपाल ने लिया मुलायम सिंह यादव का आशीर्वाद, 300 से अधिक सीटें जीतने का किया दावा

sgivpal_527-min

लखनऊः यूपी विधानसभा के तीसरे चरण में इटावा व मैनपुरी समेत 16 जिलों के 59 सीटों पर मतदान हो रहा है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के अध्यक्ष शिवपाल यादव ने रविवार को मतदान से पहले सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव से मिलकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि अखिलेश यादव को मेरा पूरा आशीर्वाद है। सपा गठबंधन को 300 से अधिक सीटें मिलेंगी और अखिलेश यादव प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे।

शिवपाल यादव ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश की जनता को पूरे पांच साल परेशान करने का काम किया है। जनता सपा गठबंधन को वोट करेगी। उन्होंने कहा कि जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र की जनता हमें भारी मतों से इस बार भी जिताइगी। उत्तर प्रदेश में हमारी सबसे बड़ी जीत होगी। शिवपाल यादव ने ट्वीट किया कि मेरी आप सभी से अपील है कि तरक्की खुशहाली व यूपी के सर्वांगीण विकास के लिए आज आप वोट डालने जरूर जायें और लोकतंत्र में भागीदार बनें। तर्क सहिष्णुता, मानवता की उर्वर जमीन पर हमारे लोकतंत्र का पौधा फले-फूले। स्वतंत्रता व समानता के मूल्य इसकी जड़ों को उर्वरता दें। ऐसी मंगलकामना।

ये भी पढ़ें..UP Elections: फर्रुखाबाद में मतदान केंद्र पर सपा का ‘चुनाव चिन्ह’ गायब, मतदाताओं में आक्रोश

वहीं सपा के पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव ने कहा कि जनता इस बार प्रदेश की खुशहाली और अमन चैन के लिए वोट कर रही है। कार्यकर्ता के मन में एक ही लक्ष्य है सपा की सरकार बनाना। करहल से बहुत बड़ी जीत सपा की होगी। वहां की जनता खुद चुनाव लड़ रही है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)