Home उत्तर प्रदेश Bahraich: अनियंत्रित जायलो कार पेड़ से टकराई, चार लोगों की मौत

Bahraich: अनियंत्रित जायलो कार पेड़ से टकराई, चार लोगों की मौत

accident-in-bahraich

बहराइचः जिले के जरवल रोड थाना क्षेत्र अन्तर्गत गुरुवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे हो गया। यहां जायलो कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

मिली जानकारी के अनुसार जरवल रोड थाना क्षेत्र अन्तर्गत लखनऊ-बहराइच मार्ग पर स्थित ओवर ब्रिज के पास से गुरूवार दोपहर एक बजे जायलो कार तेज रफ्तार से लखनऊ की ओर जा रही थी। तभी कार के सामने एक बाइक सवार आ गया। उसे बचाने के चक्कर में जायलो कार ने बाइक को रौंद दिया और फिर अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

ये भी पढ़ें..IPL 2023: रिंकू सिंह को लेकर भज्जी ने की बड़ी भविष्यवाणी,…

घायलों को आनन-फानन में सीएचसी मुस्तफाबाद पहुंचाया गया। यहां अस्पताल ले जाते समय एक अन्य युवक ने दम तोड़ दिया। जबकि पांच घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद घटना पर चीख पुकार मच गई है। घटनास्थल पर सीओ कमलेश कुमार सिंह, एसडीएम महेश कुमार कैथल, प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह पहुंचे गये हैं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि हादसे में चार लोगों की मौत हुई है। जबकि पांच लोग घायल हैं। इनमें दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version