प्रदेश Featured दिल्ली जरा हटके

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ 'बाबा का ढाबा', गरीब बुजुर्ग की बदली जिंदगी

baba ka dhaba

 

नई दिल्ली: सोशल मीडिया की ताकत आए दिन देखने को मिलती रहती है। अभी तक सोशल मीडिया से फैली अफवाहों से कई नुकसान भी हुए हैं तो वहीं इसके जरिए तमाम लोगों को नई जिंदगी मिली है। कई लोग रातों-रात स्टार बन गए हैं। अब एक बार फिर सोशल मीडिया की बड़ी ताकत देखने को मिली है। दिल्ली के मालवीय नगर में ढाबा चला रहे 80 साल के एक गरीब बुजुर्ग कांता प्रसाद का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में वो खाना ना बिकने की वजह से रोते हुए दिखे। उनके ढाबे का नाम बाबा का ढाबा है। जिसे वे अपनी पत्नी के साथ मिलकर चलाते हैं। ये दंपत्ति गरीबी की मार झेल रहा है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद बाबा का ढाबा (Baba Ka Dhaba) पर मटर पनीर खाने के लिए दिल्ली वालों की भीड़ उमड़ पड़ी है। इसके अलावा वीडियो देखकर देश के कई हिस्सों से लोग उनकी मदद के लिए सामने आ रहे हैं। वीडियो को @VasundharaTankh नाम के ट्विटर यूजर ने बुधवार शाम को अपने अकाउंट पर शेयर किया और देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया। ट्विटर पर अब तक 2.3 मिलियन बार वीडियो को देखा जा चुका है।

https://twitter.com/VasundharaTankh/status/1313881005179064320

बता दें, दिल्ली के मालवीय नगर में कांता प्रसाद साल 1990 से ये ढाबा चला रहे हैं। उनके ढाबे पर चाय, चावल, दाल, सब्जी, रोटी, पराठे मिलते हैं। कांता प्रसाद और बादामी देवी कई सालों से बाबा का ढाबा चला रहे हैं। दोनों कि उम्र 80 साल से ज्यादा है। कांता प्रसाद बताते हैं कि उनके दो बेटे और एक बेटी है, लेकिन कोई मदद नहीं करता और वो सारा काम खुद ही करते हैं।

इस वीडियो के वायरल होने के बाद बाबा के ढाबा पर लोगों की लाइन लग गई है। सेलेब्स भी बाबा का ढाबा को सपोर्ट करते हुए बुजुर्ग कांता प्रसाद की मदद को आगे आए हैं। रवीना ने ट्वीट कर लिखा- जो भी यहां खाना खाए मुझे तस्वीर भेजे। मैं आपकी तस्वीरों के साथ एक स्वीट मैसेज लिखूंगी। रणदीप हुड्डा ने लिखा- अगर आप दिल्ली में हैं तो यहां जरूर जाएं। बाबा का ढाबा। सोनम कपूर ने कांता प्रसाद का वीडियो शेयर कर डिटेल्स मैसेज करने को कहा है। स्वरा भास्कर ने लिखा- दिल्ली! चलो 'बाबा का ढाबा' पर मटर पनीर खाते हैं! मालवीय नगर में! वहीं सुनील शेट्टी ने कहा कि इनकी स्माइल को वापस लाने के लिए चलो मदद करें। हमारे पड़ोसी वेंडर्स को मदद की जरूरत है।

https://twitter.com/ReallySwara/status/1313952907977465856

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने बाबा के ढाबे के वीडियो को शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है ''दिल्ली दिल वालों की! सभी लोगों का धन्यवाद जिन्होंने #BabaKaDhabha के इन बाबा जी के चेहरे पर मुस्कान लाने में योगदान दिया। खुशियां बांटते चलो, लोगों के गम कम करते चलो, यही ज़िंदगी है।''

https://twitter.com/SwatiJaiHind/status/1314124831953092609

बता दें, तमाम लोगों का सपोर्ट मिलने के बाद अब बाबा का ढाबा शानदार चल रहा है। कांता प्रसाद का कहना है कि अब उनका बिजनेस अच्छा चल रहा है। कांता प्रसाद साल 1990 से ये ढाबा चला रहे हैं। उनके ढाबे पर चाय, चावल, दाल, सब्जी, रोटी, परांठे मिलते हैं। वीडियो वायरल होने के बाद आम आदमी के विधायक सोमनाथ भारती ने भी इस ढाबे का विजिट किया।