Featured मनोरंजन

KL Rahul-Athiya Shetty Wedding: एक-दूजे के हुए अथिया शेट्टी-केएल राहुल, सुनील-बेटे अहान ने बांटी मिठाइयां

athiya-shetty-klrahul

मुंबईः बाॅलीवुड के दिग्गज एक्टर सुनील शेट्टी की लाडली बेटी अथिया शेट्टी क्रिकेटर केएल राहुल के साथ विवाह बंधन में बंध गयी है। कपल ने सुनील शेट्टी की फार्म हाउस खंडाला में सात फेरे लिये। विवाह के लिए अन्ना सुनील शेट्टी के फार्म हाउस को नई नवेली दुल्हन की तरह सजाया गया था। फार्म को पीले और सफेद कपड़ों से बेहद खूबसूरत ढंग से सजाया गया था। वहीं झिलमिलाती रंग-बिरंगी झालरों ने फार्म हाउस को रोशनी से भर दिया। कपल ने साउथ इंडियन रीति-रिवाज से विवाह किया। विवाह का मंडप सफेद रंग के फूलों से सजाया गया।

विवाह समारोह में सुनील शेट्टी और उनके परिजन ट्रेडिशनल ड्रेस में नजर आये। सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी भी व्हाइट कलर के आउटफिट में काफी हैंडसम लग रहे थे। उन्होंने शादी से पहले सभी को मिठाइयां भी बांटी। कपल के विवाह को काफी सीक्रेट रखा गया है। विवाह के वेन्यू पर नो फोन पाॅलिसी लागू की गयी थी। वहीं गेस्ट की संख्या भी काफी कम रखी है। विवाह में कपल के बेहद करीबी और स्वजन शामिल हुए।

ये भी पढ़ें..Trailer Out: प्यार में उलझे दो खुशमिजाज युवाओं की कहानी है...

ऐसी भी जानकारी मिली थी कि शादी में केवल 100 ही गेस्ट शामिल हुए। इसके साथ ही विवाह की तस्वीरें वायरल न होने पायें। इसलिए वेन्यू पर पहुंचने के बाद गेस्ट को फोन को अलग कर दिया गया था। वहीं अब यह भी खबरें मिल रही हैं कि शादी के बाद दोनों परिवारों की तरफ से दो ग्रेंड रिसेप्शन भी आयोजित होंगे। मुंबई और बेंगलुरू में आयोजित होने वाले रिसेप्शन में किक्रेटर, बाॅलीवुड स्टार, बिजनेसमैन और राजनेता भी शिरकत करेंगे।

(अन्य खबरों के लिएहमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)