शर्मसारः नाबालिग बालिका से नौ दिन तक 20 लोगों ने किया दुराचार

जयपुरः राजस्थान में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना घटित हुई। राजस्थान में कोटा की 15 साल की एक नाबालिग से 20 से ज्यादा लोगों ने दुराचार किया। पुलिस नेे 18 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया, इनमें 4 नाबालिग हैं। नाबालिग पीड़िता को 25 फरवरी को उसके दो परिचित बैग दिलाने के बहाने झालावाड़ लेकर गए थे। वहां ले जाकर दोनों ने अलग-अलग 20 लोगों को सौंप दिया, जिन्होंने उसके साथ दुराचार किया।

मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग को जबरन नशे की गोलियां देने के साथ ही उसके साथ मारपीट भी की गयी। लगातार 9 दिन तक दुष्कर्म करने के बाद दोनों परिचित उसे वापस कोटा छोड़ गए थे। अगले दिन पीड़िता की मां ने रामगंज मंडी पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया। इससे पहले पीड़िता के भाई ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने के चक्कर लगाए, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। पुलिस उप अधीक्षक मंजीत सिंह के अनुसार इस मामले में अब तक 20 आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है।

रेलवे के निजीकरण की अटकलों पर रेल मंत्री ने लगाया विराम,…

बताया जा रहा है कि इस महिला ने दुष्कर्म करने वालों का साथ दिया था। पीड़िता ने बताया कि सभी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और इसका विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गयी। वह यहीं नही रूके उन्होंने नशे के इंजेक्शन भी लगाए। पकड़े गए आरोपितों में बुलबुल, पूजा, मोनू हाड़ा, अरशद, आफताब, राजा खान, चौथमल, शाहरूख खान, तोशिब, शाहरूख, समीर, अब्बासी, मुफ्तार, मजिद, छोटू, मोहम्मद कैफ और दिनेश शामिल है।