Tuesday, January 21, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeफीचर्डअरमान-कृतिका का वायरल हुआ अश्लील वीडियो, मेकर्स ने कहा- 'क्लिप से...

अरमान-कृतिका का वायरल हुआ अश्लील वीडियो, मेकर्स ने कहा- ‘क्लिप से की गई छेड़छाड़’

Big Boss OTT 3 : कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ एक बार फिर विवादों में है। कुछ समय पहले यूट्यूबर अरमान मलिक और उनकी दूसरी पत्नी कृतिका मलिक का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें दोनों इंटीमेट होते नजर आ रहे थे। वहीं इस मामले को लेकर मेकर्स के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की जा रही है।

वीडियो में क्लिप के साथ की गई छेड़छाड़

वहीं रियलिटी शो के मेकर्स ने अपने जवाब में कहा कि, इस वीडियो में क्लिप के साथ छेड़छाड़ की गई है, और यह फर्जी है। इसके साथ ही मेकर्स ने ‘बिग बॉस ओटीटी’ और जियो सिनेमा के खिलाफ इस तरह के अश्लील कंटेंट बनाने के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

शिवसेना विधायक ने शो बंद कराने की मांग की 

बता दें, सोमवार को शिवसेना विधायक मनीषा कायंदे ने मुंबई पुलिस आयुक्त से अश्लीलता के चलते शो को तुरंत बंद करने का आग्रह किया। कायंदे ने कहा, ”इस शो को बच्चे भी देखते हैं। इसलिए इस शो को तुरंत बंद किया जाना चाहिए। शो के प्रोड्यूसर्स और कंपनी के सीईओ के खिलाफ साइबर क्राइम के तहत मामला दर्ज होना चाहिए। उन्होंने इस मामले की जांच के लिए पुलिस आयुक्त से लिखित अनुरोध किया गया है।”

जियो सिनेमा के प्रवक्ता ने वीडियो को बताया फर्जी

जियो सिनेमा के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, “जियो सिनेमा प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम की जाने वाले किसी भी कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करने के लिए सख्त प्रोग्रामिंग स्टैंडर्ड और गाइडलाइंस का पालन करता है। ‘बिग बॉस ओटीटी’ में ऐसा कोई कंटेंट नहीं था। वायरल हो रहे वीडियो क्लिप में अश्लीलता शामिल करने के लिए उससे छेड़छाड़ की गई है। यह फर्जी है।”

ये भी पढ़ें: Big Boss OTT 3 : कृतिका मलिक ने नॉमिनेशन पर नेजी को कहा ‘बेवकूफ’, क्यों भड़के आरमान?

उन्होंने साथ ही कहा कि, “हम जियो सिनेमा की इंटीग्रिटी और दर्शकों के भरोसे को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस फर्जी क्लिप का क्रिएशन और सर्कुलेशन गंभीर चिंता का विषय है। हमारी टीम जांच कर रही है और ‘बिग बॉस ओटीटी’ और जियोसिनेमा के खिलाफ इस तरह की अपमानजनक कंटेंट बनाने के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेंगी।”

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें