Featured मनोरंजन

अर्जुन ने मलाइका का वीडियो शेयर कर लिखा-अब और इंतजार नहीं कर सकता

am_134

मुंबईः अक्सर अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में रहने वाले अभिनेता अर्जुन कपूर ने अब अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपनी लेडी लव यानी मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो शेयर किया है। इसके साथ ही अर्जुन ने इसे एक कैप्शन देते हुए लिखा-अब और इन्तजार नहीं कर सकता!

दरअसल हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर बताया था कि वह जल्द ही फूड मिल्स से जुड़े न्यूड मील्स को लॉन्च करने जा रही हैं। मलाइका अपना यह नया प्रॉजेक्ट 11 अगस्त को लॉन्च करेंगी। अब अर्जुन कपूर ने मलाइका के इस अनाउंसमेंट की झलक इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है।

यह भी पढ़ेंःपपीता के फायदे जानकर हर जाएंगे हैरान, वजन और कोलेस्ट्राॅल को रखता है नियंत्रित

अभिनेता अर्जुन कपूर का यह अंदोज उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है और वह इस पर जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अक्सर अपनी रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहते हैं और हर जगह साथ देखे जाते हैं।