Home मनोरंजन Arjun Kapoor ने फैंस के साथ शेयर किया अपनी फिटनेस जर्नी

Arjun Kapoor ने फैंस के साथ शेयर किया अपनी फिटनेस जर्नी

arjun-kapoor

Arjun Kapoor: बॉलीवुड अभिनेता Arjun Kapoor ने शनिवार को अपने फिटनेस को लेकर एक अपडेट शेयर किया। अभिनेता ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर “बीते एक महीने” की कई तस्वीरें शेयर की हैं। इस तस्वीरों में अभिनेता के जीवन को दर्शाया गया है कि, पिछले 30 दिनों में उनके साथ कैसी घटनाएं घटित हुईं।

वर्कआउट के साथ शेयर की फोटो 

बता दें, पहली तस्वीर में Arjun Kapoor एक खिड़की के पीछे से कमरे के लिए पोज दे रहे हैं और दूसरी तस्वीरों में ट्रेडमिल पर उनका एक शॉट, ऑमलेट, ब्रेड के साथ नाश्ता शामिल है। इसमें उनकी दैनिक शारीरिक गतिविधियों का एक स्क्रीनशॉट भी है। इसमें यह बताया गया है कि वह अपनी फिटनेस में कितना आगे निकल आए हैं।

गौरतलब है कि, इस बीच अर्जुन, मलाइका अरोड़ा के साथ अपने ब्रेकअप को लेकर चर्चा में हैं। पिछले कुछ दिनों पहले अर्जुन की बर्थडे पार्टी में मलाइका शामिल नही हुईं थी जिसके बाद से ही दोनों के अलग होनें के चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया। बता दें, साल 2018 में दोनों ने डेटिंग शुरू की। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते के बारे में कभी ज्यादा बात नहीं की लेकिन अपनी छुट्टियों के दौरान वह तस्वीरें पोस्ट करते रहे।

ये भी पढ़ें: Vinesh Phogat को मेडल मिलेगा या नहीं ? अभी करना होगा और इंतजार, अब 13 को आएगा CAS का फैसला

‘सिंघम अगेन’ दिखाई देंगे अर्जुन

इस बीच अर्जुन अगली बार रोहित शेट्टी की ‘सिंघम अगेन’ में खलनायक के रूप में दिखाई देंगे। फिल्म में करीना कपूर खान, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर, जैकी श्रॉफ, श्वेता तिवारी, सिद्धार्थ जाधव, दयानंद शेट्टी और आशुतोष राणा के साथ अजय देवगन भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म फिलहाल पोस्ट-प्रोडक्शन में है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version