Featured लाइफस्टाइल हेल्थ

डिप्रेशन, ब्लड प्रेशर को दूर रखने को लगाएं चंदन का तेल

sandal oil

नई दिल्लीः चंदन को प्राचीनकाल से एक औषधि के रूप में प्रयोग किया जाता रहा है। कई प्रकार की चोटों और घावों में चंदन का लेप लगाने से राहत मिलती है, वहीं चंदन को बुद्धि के लिए काफी लाभकारी माना गया है। इसीलिए चंदन का प्रयोग लोग टीके या तिलक के रूप में अपने मस्तिष्क पर करते हैं। दरअसल, चंदन बहुत ही शीतल होता है। त्वचा के लिए बनने वाले केई प्रोडक्ट्स में चंदन का इस्तेमाल किया जाता है। चंदन पाउडर को चेहरे पर लगाने के बहुत फायदे हैं, लेकिन क्या आपको चंदन के तेल के फायदों के बारे में पता है। चंदन का तेल कई समस्याओं को दूर भगाता है। चंदन के तेल में पाए जाने वाले पोषक तत्वों से न केवल त्वचा, बल्कि शरीर की कई समस्याएं भी दूर हो जाती हैं। चंदन का इस्तेमाल धार्मिक कामों में भी किया जाता है। चंदन दिमाग और मन को ठंडक देता है। आज हम आपको चंदन के तेल के फायदों के बारे में बता रहे हैं।

तनाव को करता है दूर चंदन के तेल को आप कई तरह से प्रयोग कर सकते हैं। आप इसे सब्जी में डालकर कर खा सकते हैं। चंदन का तेल को सूंघने से सांस की कई समस्याएं कम हो जाती हैं। चंदन और नारियल दोनों तेल को मिलाकर भी उपयोग में ला सकते हैं। आप चंदन का तेल पानी में डालकर नहा भी सकते हैं। अगर आप तनाव या डिप्रेशन की समस्या से परेशान हैं तो आपको चंदन के तेल का इस्तेमाल करना चाहिए। चंदन के तेल के अंदर α-Santalol रासायनिक कम्पाउंड होता है। चंदन के तेल की कुछ बूंदें सूंघने से तनाव की समस्या कम हो सकती है। वहीं अगर आप हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो आपको चंदन के तेल का इस्तेमाल करना चाहिए। चंदन के तेल की खुशबू से हार्मोंस एक्टिव होते हैं और ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है। ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होने से हार्ट रेट भी ठीक रहता है। इसलिए ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने के लिए चंदन का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ेंःअपरा एकादशी आज, विधि-विधान से भगवान विष्णु की आराधना करने से मिलती है पापों से मुक्ति

त्वचा के लिए फायदेमंद चंदन के एक आयुर्वेदिक औषधि है। चंदन के तेल से शरीर में सूजन की समस्या कम होती है। इस तेल में एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं, जिससे सूजन कम करने में मदद मिलती है। इसके अलावा चंदन का तेल त्वचा की लालिमा को भी कम करता है। अगर आपको नींद नहीं आने की समस्या है तो आपको चंदन के तेल से मसाज करवानी चाहिए। इससे अनिद्रा की समस्या दूर हो जाती है। चंदन का तेल केंद्रीय तंत्रिका तंत्र में पैदा होने वाले तनाव को कम करता है। कमजोर याददाश्त को भी ठीक करता है। चंदन त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है इसका तेल भी कई फायदे करता है। चंदन के तेल से मसाज करने पर कोशिकाओं को ऑक्सीजन मिलता है और मुहांसों की समस्या भी दूर होती है। चेहरे पर दाग धब्बों को भी चंदन दूर कर देता है।