मुंबईः फिल्म अभिनेत्री व राजनेत्री किरण खेर आज 69 साल की हो गई हैं। इस खास मौके पर किरण खेर के पति व दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने किरण खेर को सोशल मीडिया के जरिये खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर किरण की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ ही अनुपम ने लिखा-जन्मदिन की बधाई किरण। भगवान आपको लंबी उम्र दें और हमेशा स्वस्थ रखें। मैं दुआ करता हूं आपको इस जहां की सारी खुशियां मिलें। दुनियाभर के लोग आपको वैसे ही प्यार करते हैं जैसी आप हैं। आप ईमानदार हैं, निष्पक्ष हैं, स्पष्ट हैं। जिंदगी की किसी भी परिस्थिति को आप शानदार तरीके से और अपनी अंदरूनी ताकत के साथ हैंडल करती हैं। हमेशा स्वस्थ रहें और सुरक्षित रहें। आपके लिए ढेर सारा प्यार और दुआएं! फिल्म अभिनेत्री किरण खेर बॉलीवुड की मशहूर अदाकारों में से एक हैं।
14 जून,1955 को जन्मी किरण खेर की शिक्षा -दीक्षा चंडीगढ़ में हुई। उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी से डिपार्टमेंट ऑफ इंडियन थिएटर में स्नातक करने बाद ,चंडीगढ़ के ही एक थ्रिएटर ग्रुप में शामिल हो गईं और यहां उनकी मुलाकात हुई अनुपम खेर से। इसके बाद दोनों की दोस्ती हो गई,लेकिन दोनों के बीच प्यार जैसा कुछ नहीं था। साल 1979 में किरण की शादी मुंबई के बिजनेसमैन गौतम बेरी से हो गई। शादी के बाद किरण मुंबई आ गईं और इस तरह से किरण और अनुपम अलग हो गए। मुंबई आने के बाद किरण अपने गृहस्थ जीवन में व्यस्त हो गईं और इस दौरान उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया जिसका नाम सिकंदर रखा। लेकिन किरण और गौतम का रिश्ता ज्यादा लम्बा न चल सका और साल 1985 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद अनुपम और किरण ने 1985 में एक दूसरे से शादी कर ली। अनुपम ने न सिर्फ किरण बल्कि उनके बच्चे सिकंदर को भी अपनाया, बल्कि अनुपम से शादी करने के बाद किरण ने अपने करियर पर और भी ज्यादा फोकस करना शुरू कर दिया। यह भी पढ़ेंःभारतीय टीम ने पूरा किया तीन दिवसीय इंट्रा स्क्वाड मैचHappy birthday dearest #Kirron!! May God give you long, healthy & happy life. People world over love you for the person you are! You deal with every situation in life with an amazing inner strength & grace! Stay healthy & stay safe! Love & prayers always!! ??? @KirronKherBJP pic.twitter.com/zijAT4ynjp
— Anupam Kher (@AnupamPKher) June 14, 2021
किरण ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1983 में आई पंजाबी फिल्म आसरा प्यार दा से की। इसके बाद 1988 में आई पारसी समुदाय पर आधारित फिल्म पेस्टोनजी से किरण ने बॉलीवुड में कदम रखा और कई फिल्मों में नजर आईं। किरण खेर की कुछ प्रमुख फिल्मों में वीर जारा, देवदास, मंगल पांडे, ओम शांति ओम, दोस्ताना, कभी अलविदा न कहना, फना, मैं हू ना आदि शामिल हैं। किरण खेर एक शानदार अभिनेत्री के साथ-साथ एक सफल राजनेत्री भी हैं। लाखों दिनों को अपने शानदार अभिनय प्रतिभा से जीतने वाले किरण खेर इन दिनों मल्टीपल मायलोमा नामक बीमारी से जूझ रही हैं ।फिलहाल किरण का इलाज मुंबई में चल रहा है।