Featured मनोरंजन

विवादित फोटोशूट के बीच रणवीर ने फिर पोस्ट की फोटो, इस बार...

ranveer-min-1
ranveer

मुंबई : बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) जो कि अभी लगातार न्यूड फोटोशूट के लिए लाइमलाइट के साथ-साथ विवाद में बने हुए हैं, उन्होने सोशल मीडिया पर अपनी नई तस्वीरें साझा की है, जिसमें एक्टर ने सफेद रंग के कपड़े पहने हुए हैं। रणवीर (Ranveer Singh) ने शुक्रवार की सुबह इंस्टाग्राम पर अपने फोटोशूट की एक झलक साझा की जिसमें वो पूरी तरह से ढके हुए हैं।

ये भी पढ़ें..World Tiger Day 2022: बाघों की दहाड़ से गूंज रहे टाइगर...

वायरल हुई इन तस्वीरों में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने टी-शर्ट, एक ब्लेजर और स्नीकर्स पहने हुए हैं जो कि सब सफेद रंग के हैं। इसके साथ ही उन्होंने लग्जरी घड़ी भी पहनी हुई है।

इस हफ्ते की शुरूआत में, मुंबई पुलिस ने सोशल मीडिया पर अपनी न्यूड तस्वीरें पोस्ट करने के लिए रणवीर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। प्राथमिकी चेंबूर पुलिस स्टेशन में ललित टेकचंदानी द्वारा धारा 292, 293, 509 के तहत दर्ज की गई।

रणवीर के बचाव में उतरे मिलिंद सोमन -

रणवीर के न्यूड फोटोशूट विवाद में कई सेलेब्स कूद पड़े हैं। अब इसमें ताजा नाम एक्टर व माॅडल मिलिंद सोमन का भी जुड़ गया है। उन्होंने एक्टर का बचाव करते हुए कहा कि कुछ नहीं बदला है। मेरे समय भी ऐसा हुआ था और आज भी हो रहा है। तस्वीरों को पसंद करने वाले बहुत लोग हैं और ऐसे लोग भी हैं जो ये पसंद नहीं करते। ये अच्छा है। भारत में आज लोग सबकी आवाज सुन रहे हैं। ये बुरी बात क्यों है। बता दें कि 1995 में मिलिंद ने भी एक विज्ञापन के लिए न्यूड फोटोशूट करवाया था, जिसके लिए उन पर कानूनी कार्रवाई हुई थी। यह मामला 14 साल चला था।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)