Featured लाइफस्टाइल हेल्थ

वजन कम करने के साथ ही कई समस्याओं को दूर रखता है दही, जानें इसके फायदे

curd
curd नई दिल्लीः दही सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है और इसमें कई पौष्टिक तत्व प्रचुर मात्रा में पाये जाते है। गर्मियों के मौसम में तो दही और छाछ स्वास्थ्य के लिए औषधि की तरह कार्य करते हैं। दही के सेवन से शरीर को भरपूर मात्रा में पोषक तत्व मिल जाते हैं। जिससे बीमारियां से छुटकारा मिल जाता है। दही में कैल्शियम, विटामिन बी-2, विटामिन बी-12, मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाये जाते हैं। रोजाना दही के सेवन से पेट की समस्या नहीं होती है। आइए जानते है दही के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में-

दूध न पीने वालों के लिए दही का सेवन जरूरी

कई लोगों को दूध पसंद नहीं होता है। ऐसे में आप दही को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। दही के सेवन से शरीर में होने वाली कई समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है।

दही के सेवन से शरीर को मिलती है ऊर्जा

दही में थोड़ी सी चीनी मिलाकर खाने से शरीर को ग्लूकोज मिलता है। जिससे आप पूरे दिन ऊर्जावान बने रहते हैं। दही पचने में भी बेहद आसान होता है। दूध की तुलना में दही जल्द पच जाती है। दही या छाछ के सेवन से पाचन संबंधी समस्या नहीं होती है। दही की तासीर ठंडी होती है जिससे शरीर को ठंडक मिलती है। इससे सीने में जलन और एसिडिटी भी दूर होती है। चीनी के साथ दही खाने से पित्त दोष कम होता है।

दही के अच्छे बैक्टीरिया सेहत के लिए फायदेमंद

दही में शरीर के लिए फायदेमंद बैक्टीरिया पाये जाते हैं। जोकि पेट के लिए फायदेमंद होते हैं। यह पाचन तंत्र को मजबूत रखते हैं। दही में मौजूद गुड बैक्टीरिया कोलन कैंसर से भी शरीर की रक्षा करते हैं। सुबह के समय दही और चीनी खाने से शरीर को तुरंत ग्लूकोज मिलता है। जिससे मस्तिष्क और शरीर दिनभर ऊर्जावान बन रहते हैं। ये भी पढ़ें..असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी भर्ती पर कोर्ट ने लगाई रोक, पैटर्न बदलने...
बढ़ती है रोग प्रतिरोधक क्षमता
दही में गुड़ या चीनी मिलाकर खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता में इजाफा होता है। जिससे बीमारियां दूर रहती हैं। दही हृदय रोग, हाई बीपी और किडनी की बीमारियों से बचाव करता है। रोजाना दही खाने कोलस्ट्रॉल कम होता है और हृदय की गति भी संतुलित रहती है। दही हृदय में कोरोनरी धमनी रोग को रोकने में सहायक साबित होता है।
हड्डियों को मिलती है मजबूती
दही में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। जो हड्डियों के लिए फायदेमंद होता है। दही खाने से दांत भी मजबूत होते हैं और मांसपेशियां ठीक से काम करती हैं। रोजाना डाइट में एक कटोरी दही के सेवन से वजन कंट्रोल होता है। क्योंकि दही में वसा बहुत कम पाया जाता है। इसके साथ ही कमर की चर्बी भी कम होती है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)