Featured लाइफस्टाइल हेल्थ

बढ़ते वजन को कम करने के साथ ही डायबिटीज को नियंत्रित रखता है आडू

peach1

नई दिल्लीः लाल और हल्के पीले रंग का गूदेदार और रसीला फल आडू सेहत के लिए बेहद लाभदायक होता है। चीन में मूलरूप से पैदा होने वाला आडू अब भारत के कई हिस्सों में उगाया जाता है। आडू में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, मिनरल्स और फाइबर प्रचुर मात्रा में पाये जाते हैं। आडू का स्वाद कुछ हद तक सेब की तरह लगता है। इसमें बेहद कम मात्रा में कैलोरी पायी जाती है। इसके चलते आडू को नाश्ते में खाया जा सकता है। इसे खाने से काफी देर तक भूख नहीं लगती। इससे वजन भी नियंत्रित रहता है। आडू मधुमेह और बवासीर की समस्या को भी काफी हद तक दूर करने में मददगार साबित होता है। कई चमत्कारिक गुणों से भरपूर आडू के सेवन के कई लाभ होते हैं।

रोग प्रतिरोधक क्षमता में होती है बढ़ोत्तरी आडू में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। जो एंटी-ऑक्सीडेंट की तरह काम करता है। इसलिए आडू के नियमित सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता में भी इजाफा होता है। जिससे बदलते मौसम में होने वाली समस्याओं से शरीर की रक्षा होती है।

आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार आडू आंखों की रोशनी बढ़ाने के साथ ही इससे संबंधित समस्याओं को भी दूर करता है। आडू में प्रचुर मात्रा में विटामिन ए पाया जाता है। जिससे आंखों की सेहत बेहतर रहती है।

चेहरे पर लाता है निखार आडू में विटामिन ए और सी के साथ ही एंटी-ऑक्सीडेंट तत्व पाया जाता है। आडू के नियमित सेवन से त्वचा पर निखार होता है। साथ ही डार्क सर्कल और झाईयों की समस्याओं का भी समाधान होता है।

कब्ज को दूर करने में सहायक यदि किसी व्यक्ति को कब्ज की समस्या होती है तो उसे आडू अवश्य ही खाना चाहिए। आडू में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। आडू को छिलके समेत खाने से कब्ज की समस्या दूर होती है।

घाव जल्दी भरने में मददगार यदि कोई घाव जल्दी ठीक न हो रहा हो तो आडू इसका बेहतर इलाज कर सकता है। आडू के फल के साथ ही इसकी पत्तियों में कई औषधीय गुण पाये जाते हैं। इसकी पत्तियों को पीसकर घाव पर लगाने से घाव कुछ ही दिनों में हो जाता है।

गठिया रोग का बेहतर इलाज यदि कोई व्यक्ति गठिया के दर्द से परेशान है तो उसे आड़ू के तने की छाल को पीसकर जोड़ों पर लगाने से आराम मिलता है।

यह भी पढ़ेंःकोरोना ला सकता है मधुमेह की एक नई लहर: रिसर्च

एनीमिया की समस्या को करता है दूर आडू में आयरन भरपूर मात्रा में पाया है। इसलिए एनीमिया से जूझ रहे लोगों को आडू का सेवन जरूर करना चाहिए। आडू खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ती है। जिससे एनीमिया की समस्या भी दूर हो जाती है।