पाचन क्रिया दुरूस्त रखने के साथ ही याद्दाश्त को भी मजबूत बनाता है जीरा

नई दिल्लीः भारतीय व्यंजन को बनाने की शुरूआत ही जीरे से होती है। यह अपनी सुगंध और स्वाद के लिए जाना जाता है। जीरा सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। जीरे में कई ऐसे तत्व पाये जाते हैं जो शरीर की सूजन को कम करने और मांसपेशियों को आराम देने में मददगार साबित होते है। जीरे में आयरन, कॉपर, कैल्शियम, पोटैशियम, मैगनीज, जिंक जैसे तत्व प्रचुर मात्रा में पाये जाते हैं। यह विटामिन ई, ए, सी और बी-कॉम्प्लैक्स का महत्वपूर्ण स्त्रोत है।

जीरा मोटापा कम करने और डायबिटीज जैसी समस्याओं को नियंत्रित करने में काफी सहायक होता है। जीरा का सेवन शरीर के लिए कई तरह से लाभकारी साबित होता है। भोजन में जीरा शामिल करने से पाचन क्रिया दुरूस्त रहती है। जीरे में मौजूद फाइबर पेट से संबंधित समस्याओं को दूर रखते हैं। इसके साथ ही जीरा ब्लड कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखता है। जीरा खाने से शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा काफी हद तक कम हो जाती है।

यह भी पढ़ेंःलाल किला हिंसा मामलाः एक लाख का इनामी गुरजोत सिंह गिफ्तार, 5 महीने से था फरार

कभी-कभी असंतुलित भोजन करने या फिर बाहर का कुछ खाने के बाद कब्ज की समस्या हो जाती है। ऐसे में जीरे के पानी का सेवन करने लाभकारी साबित होता है। इसके पानी का सेवन करने से कब्ज की समस्या ठीक हो जाती है। जीरे में मौजूद कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। वहीं इसमें मौजूद विटामिन ए और बी12 भी ऑस्टियोपोरोसिस से लड़ने में काफी मददगार साबित होते हैं। जीरे में एंटी ऑक्सिडेंट तत्व प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो याद्दाश्त बढ़ाने में सहायक होता है।