Good News: जल्द ही मां बनने वाली हैं आलिया भट्ट, तस्वीर शेयर कर दी जानकारी

alia
alia

मुंबईः हिदी सिनेमा की सबसे चर्चित जोड़ी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपने फैंस को एक बहुत बड़ी खुशखबरी दी है। इस खुशी में आलिया ने फैंस के साथ अपने पहले बच्चे के बारे में जानकारी साझा की है। सोमवार को सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट ने एक पोस्ट शेयर की, जिसमें जिसमें अभिनेत्री अपनी सोनोग्राफी करवाती नजर आ रही हैं, जबकि उनके पति रणबीर स्क्रीन पर बच्चे को देख रहे हैं।

इस बेहद प्यारी फोटो में आलिया ने कैप्शन में लिखा, हमारा बच्चा। जल्द ही आ रहा है। सोशल मीडिया पर यह जानकारी जैसे ही आई तो फैंस के साथ साथ सेलेब्स भी इस पर अपनी अपनी प्रतिक्रिया देने लगे। आलिया और रणबीर के इंडस्ट्री के दोस्त जैसे करण जौहर, परिणीति चोपड़ा, रकुल प्रीत सिंह, प्रियंका चोपड़ा जोनास, टाइगर श्रॉफ और मौनी रॉय सहित कई अन्य लोगों ने कमेंट सेक्शन में जोड़े को बधाई दी।

ये भी पढ़ें..राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज पहुंचेंगे वृंदावन, राज्यपाल-मुख्यमंत्री करेंगे अगवानी

आलिया के पोस्ट के साथ रणबीर की बहन रिद्धिमा ने भी सोश ल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपनी खुशी का इजहार किया है। रिद्धिमा ने लिखा है कि मेरे बेबीज का बेबी होने वाला है। बॉलीवुड स्टार कपल आलिया और रणबीर 2018 में ‘ब्रह्मास्त्र’ के सेट पर मिले थे, यहीं पर दोनों को प्यार हो गया। इसके बाद दोनों ने 14 अप्रैल को शादी कर ली थी।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…