Anant Radhika Reception: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी Akshay Kumar हमेशा अपने सख्त रूटीन और धमाकेदार अंदाज के लिए चर्चा में रहते है। अक्षय कुमार ज्यादातर बॉलीवुड पार्टीज से दूर रहते हैं। हाल ही में अनंत और राधिका की शादी में पूरा बॉलीवुड शामिल हुए लेकिन अक्षय शादी के ज्यादातर फंक्शन से नदारद ही रहें। फिलहाल सभी फंक्शन मिस करने के बाद वो शादी के बाद आयोजित किए गए आखिरी फंक्शन में पहुंचे। इस दौरान अक्षय कुमार के साथ उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना भी दिखाई दीं।
गौरतलब है कि, रिसेप्शन फंक्शन में दोनों को एक साथ एंट्री लेते हुए स्पॉट किया गया। इस दौरान Akshay Kumar ने कुछ ऐसा किया कि, सभी की निगाहें उन पर ही टिक गईं और लोग उनकी जमकर तारीफ करने लगे। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी खूब वायरल हुआ।
मैचिंग आउटफिट में नजर आया कपल
दरअसल, सामने आए एंट्री वीडियो में अक्षय कुमार अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ एंट्री लेते हैं। इस फंक्शन में दोनों ने ही मैचिंग आउटफिट पहन रखा था। अक्षय कुमार बेज कलर के कुर्ता-पजामा और कोलहापुरी चप्पल में दिखाई दिए तो ट्विंकल हाई हील के साथ मिरर वर्क वाले अनारकली सूट में दिखाई दीं।
पत्नी का बैग लेकर मारी एंट्री
रिसेप्शन फंक्शन में दोनों को एक साथ एंट्री लेते हुए स्पॉट किया गया, इस दौरान फैंस की नजरें अक्षय कुमार के हाथ पर जा रही थी। दरअसल, अक्षय कुमार के हाथ में एक बैग देखा गया जो उनका नहीं बल्कि उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना का है। उन्होंने एक हाथ में पत्नी का बैग पकड़ा था और एक हाथ से पत्नी का हाथ थामा था। हालांकि, ट्विंकल खन्ना बाद में इस पर्स को खुद ले लेती हैं।
ये भी पढ़ें: Anant Radhika Wedding: अंबानी के इवेंट में पहुंचे पीएम मोदी, अनंत-राधिका ने पैर छूकर लिया आशीर्वाद
Akshay Kumar की हुई तारीफ
इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने अक्षय कुमार की जमकर तारीफ की। लोगों का कहना है कि, अक्षय कुमार अपनी पत्नी का काफी ध्यान रखते हैं। और असल मायने में वो एक जेंटलमैन हैं। वहीं फैंस ने भी अक्षय के इस वीडियो पर खूब प्यार भरे कमेंट किए।