Featured वीडियो मनोरंजन

दुल्हन के जोड़े में नजर आयीं Akshara Singh, फैंस बोले-बहुत खूबसूरत हो आप..

akshara-singh

मुंबईः भोजपुरी फिल्मों की पाॅपुलर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अपनी अदायगी और खूबसूरती के लिए जानीं जाती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी स्टाइलिश और हाॅट तस्वीरें और वीडियोज अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती है। हाल ही में अक्षरा सिंह ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में अक्षरा दुल्हन के लिबास में काफी सुंदर लग रही है। अक्षरा को दुल्हन के जोड़े में में देख फैंस अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे हैं।

वीडियो में अक्षरा रेड कलर के लहंगे, हाथों में मेहंदी और हैवी ज्वैलरी में काफी ब्यूटीफुल लग रही है। अक्षरा के ब्राइडल लुक को देख फैंस उनकी शादी के कयास लगाने लगे। लेकिन वह असर जिंदगी में अभी शादी नहीं करने जा रही हैं। यह उनके किसी प्रोजेक्ट के दौरान का वीडियो है। अक्षरा कैमरे के सामने ब्राइडल लुक में अपनी हाॅट अदाओं से अपने चाहने वालों को आकर्षित कर रही हैं। सोशल मीडिया पर अक्षरा के इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है और उनके प्रशंसक जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

ये भी पढ़ें..‘पठान’ ने तोड़ा ‘KGF 2’, ‘दंगल’ का रिकाॅर्ड, हिंदी वर्जन में...

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि ‘शादी करलो अब आप।’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि ‘आप बहुत खूबसूरत हो।’ वहीं एक अन्य ने कमेंट करते हुए लिखा कि ‘ब्यूटीफुल।’ एक्ट्रेस अक्षरा सिंह सिंगल हैं। हालांकि उनका नाम कई बार भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के साथ जुड़ चुका है। एक-दूसरे से अलग होने के बाद विवादों के चलते दोनों स्टार्स काफी सुर्खियों में रहे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)