प्रदेश उत्तर प्रदेश Featured राजनीति

सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, कहा-2024 में कन्नौज से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

akhilesh-yadv
akhilesh-yadv_627

कन्नौजः समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद रिक्त हुई मैनपुरी लोकसभा सीट के लिए पांच दिसम्बर को उपचुनाव होने हैं। मुलायम सिंह यादव की विरासत को संभालने के लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिम्पल यादव चुनाव मैदान में हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने भी रघुराज सिंह शाक्य को उम्मीदवार बनाया है। बसपा और कांग्रेस ने उपचुनाव से दूरी बना रखी है। ऐसे में मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में भाजपा और सपा में ही टक्कर हो रही है। दोनों दल अपने-अपने उम्मीदवारों की जीत तय करने के लिए पूरी जोर-आजमाईश में लगे हुए हैं।

इसी क्रम में मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव प्रचार के बीच गुरुवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कन्नौज पहुंचे। यहां पर उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वह आगामी 2024 लोकसभा चुनाव कन्नौज से लड़ेंगे। अखिलेश यादव ने यह चुनाव लड़ना वाला बयान 2024 लोकसभा चुनाव में कन्नौज से कौन चुनाव लड़ने के सवाल पर दिया।

ये भी पढ़ें..Jhansi: प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में हुई मिशन शक्ति पर चर्चा पर...

उन्होंने कहा कि आगे भी चुनाव है, हम क्या करेंगे। हमारा काम ही चुनाव लड़ना है, जहां पहला चुनाव लड़े वहीें से फिर लड़ेंगे। उल्लेखनीय है कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव वर्तमान में मैनपुरी के करहल विधानसभा सीट से विधायक और पार्टी दल के नेता हैं। प्रदेश में नेता विपक्षी के रूप में भी वह बड़ी भूमिका में है।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…