प्रदेश उत्तर प्रदेश Featured राजनीति

मैनपुरी के करहल सीट से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव, कयासों पर लगा विराम

akhilesh yadav

लखनऊः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के चुनावी रण में कूदने के ऐलान के बाद अब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी चुनाव मैदान में उतर गये हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव मैनपुरी जिले के करहल से उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। अखिलेश यादव को यह पहला विधानसभा चुनाव होगा।

करहल समाजवादी पार्टी का गढ़ है और मुलायम सिंह यादव लोकसभा में मैनपुरी संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। करहल में 1.44 लाख से अधिक यादव मतदाता हैं और इसे समाजवादी नेतृत्व के लिए सुरक्षित माना जाता है। मैनपुरी में 20 फरवरी को मतदान होना है। सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया ने कहा कि अखिलेश के चुनाव लड़ने से पूरी पार्टी के कार्यकर्ता उत्साहित हैं और लोग जानते हैं कि वे विधायक नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री का चुनाव करेंगे।

यह भी पढ़ेः दिनदहाड़े बम विस्फोट से दहला लाहौर का अनारकली बाजार, तीन लोगों की मौत, 23 घायल

अखिलेश यादव वर्तमान में आजमगढ़ से लोकसभा सदस्य हैं। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने अखिलेश यादव के मैनपुरी के करहल सीट से चुनाव लड़ने की पुष्टि की है। यह कयास लगाया जा रहा था कि अखिलेश यादव आजमगढ़ के गोपालपुर या बदायूं के गुन्नौर सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। लेकिन उन्होंने अपने पैतृक गढ़ को ही चुना।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)