प्रदेश उत्तर प्रदेश Featured राजनीति

अखिलेश ने सीएम योगी पर कसा तंज, कहा-वह भाजपा के सदस्य नहीं, उन्हें भेज दिया गया घर

akhilesh yadav

लखनऊः समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री के गोरखपुर से चुनाव लड़ने पर निशाना साधा और कहा कि वह भाजपा के सदस्य नहीं है इसलिए उन्हें अपने घर भेज दिया है। अखिलेश यादव ने कहा कि अयोध्या, मथुरा तो कभी प्रयागराज से चुनाव लड़ने की बात होती थी, लेकिन अब भारतीय जनता पार्टी को समझ में आ गया है।

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा के मंत्रियों और विधायकों के लिए अब सपा के दरवाजे बंद हो गए हैं। भाजपा अब किसी का भी टिकट काटे, सपा उन्हें नहीं लेगी। उन्होंने योगी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा के सदस्य नहीं इसलिए उन्हें अपने घर गोरखपुर भेज दिया है। भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर के बारे में बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा, रामपुर मनिहारन और गाजियाबाद की सीट पर चन्द्रशेखर रावण से बात की गई। लेकिन, वह खुद कुछ स्पष्ट नहीं कर पाए। सपा जोड़ने का कार्य कर रही है तोड़ने का नहीं।

यह भी पढ़ें-स्वास्थ्य मंत्री का दावा, दिल्ली में चरम पर पहुंच चुका है कोरोना, अब मामलों में आएगी कमी

इसीलिए हम अपने लोगों को थोड़ा पीछे करके, दूसरी पार्टी के नेताओं को जगह दी है। हालांकि, अब गुंजाइश नहीं है। सपा मुखिया ने सभी सपा कार्यकर्ताओं से चुनाव आयोग द्वारा जारी की गई गाइडलाइन और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने का आग्रह किया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को घर में रहने की सलाह दी। बोले, समाजवादी गठबंधन के साथ प्रदेश की 80 फीसद जनता है। अब भाजपा की विदाई तय है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)