Featured राजनीति

सीएम योगी सहित अखिलेश और मायावती ने अहमद पटेल के निधन पर जताया शोक

Capture

 

लखनऊः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि अहमद पटेल जी के निधन के बारे में सुनकर दुखी हूं। इस कठिन समय में उनके परिवार के साथ मेरी गहरी सहानुभूति है।

बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व देश की राजनीति का जाना-पहचाना नाम अहमद पटेल के आज सुबह निधन की खबर अति-दुःखद। उनके परिवार व मित्रों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। उनका व्यक्तित्व बहुत सादा व काफी मिलनसार था। भारतीय राजनीति में उनकी गहरी छाप को हमेशा अच्छी नजर से देखा व याद किया जाएगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि पार्टी के विचारधारा के प्रति संकल्पित योद्धा, सौम्य व्यक्तित्व, जुझारु नेता श्री अहमद पटेल जी के निधन के समाचार की खब़र से स्तब्ध हूं। उनका जाना कांग्रेस पार्टी एवं समूचे देश के लिए क्षति है। परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री ने कहा कि पार्टी के निष्ठावान महान नेता, सभी के सुख दुख के साथी, संकट के समय पार्टी के साथ चट्टान की तरह खड़े रहने वाले माननीय अहमद पटेल जी का निधन हमारे लिये बहुत ही दुःखद है।

यह भी पढ़ेंः-गिरिजार सिंह बोले- युगांतरकारी हैं योगी आदित्यनाथ द्वारा उठाए गए समरसता के कदम

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का 71 साल की उम्र में बुधवार को निधन हो गया। अहमद पटेल एक महीने पूर्व कोरोना वायरस से संक्रमित थे। उनका इलाज मेदांता अस्‍पताल में चल रहा था। लेकिन, तमाम कोशिशों के बावजूद उन्‍हें नहीं बचाया जा सका। अहमद पटेल ने एक अक्‍टूबर को खुद ट्वीट करके कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी। पटेल को कांग्रेस का संकटमोचक कहा जाता था। वह सोन‍िया गांधी के सबसे करीबी और राजनीतिक सलाहकार थे।