अहमदाबाद नगर निगम चुनाव : घोड़े पर सवार होकर वोट डालने पहुंचा दूल्हा

अहमदाबादः भारतीय लोकतंत्र में मतदान का दिन एक पर्व के रूप में मनाया जाता है। मतदान के दिन बुजुर्ग से लेकर बीमार व्यक्ति तक, यहां तक कि दूल्हा- दुल्हन भी अपने मताधिकार करने से नहीं चूकना चाहते हैं। ऐसा ही नजारा अहमदाबाद नगर निगम चुनाव में मतदान के दिन कई मतदान केन्द्रों पर देखने को मिला। सुबह 7 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू होने के बाद अलग अलग मतदान केन्द्रों पर दूल्हे ने अपने परिजनों के साथ वोट डाला।

अहमदाबाद नगर निगम के थलतेज वार्ड निवासी धनराज बारोट की आज शादी है, वह बारात ले जाने से पहले पर घोड़े पर सवार होकर मतदान करने पहुंचा। दूल्हा के साथ परिवार और अन्य सदस्यों ने भी सुबह 8 बजे वोट डाला। असरवा इलाके में भी शादी से पहले दूल्हा वीरेंद्र राठौर भी शाही धूमधाम से खुली जीप से वोट डालने के लिए खोखरा इलाके के एक मतदान केंद्र पर पहुंचा। इस प्रकार वड़ोदरा के फतेहपुरा कालूपुरा निवासी सोनक प्रकाशभाई राणा (नेपाली) ने भी शादी से पहले परिवार के साथ वोट डाला।

अहमदाबाद नगर निगम चुनाव के लिए आज सुबह 7 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हो हुई। मतदान केंद्रों पर मतदान करने वालों में उत्साह गजब का उत्साह दिखा। नारणपुरा मतदान केन्द्र पर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपनी पत्नी और पुत्र जय शाह के साथ वोट डालने पहुंचे। उनके साथ अहमदाबाद के पूर्व महापौर गौतम शाह सहित अनेक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। नारणपुरा मतदान केंद्र को सुरक्षा कारणों से उच्च सुरक्षा क्षेत्र में बदल दिया गया था।

यह भी पढ़ेंः-अहमदाबाद नगर निगम चुनाव : केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने परिवार के साथ डाला वोट

शाह की सुरक्षा में अपराध शाखा सहित कई सुरक्षा एजेंसियों के कर्मी तैनात रहे। इस मतदान केन्द्र पर मतदाताओं के लिए मेटल डिटेक्टर लगाया गया था।