Home उत्तर प्रदेश पैसों के लेन-देन में मुनीम की गोली मारकर हत्या, आढ़ती व उसका...

पैसों के लेन-देन में मुनीम की गोली मारकर हत्या, आढ़ती व उसका बेटा गिरफ्तार

adhti-and-his-son-shoot-acountant

Ghaziabad: वेव सिटी थाना क्षेत्र के बम्हेटा इलाके में एक कमीशन एजेंट ने अपने मुनीम की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कमीशन एजेंट और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया। हत्या की वजह पैसों का लेनदेन बताया जा रहा है। दोनों पक्ष एक दूसरे से रिश्तेदार हैं।

घर में घुसकर मारी गोली

डीसीपी ग्रामीण विवेक चंद यादव ने सोमवार को बताया कि जिले सिंह साहिबाबाद में कमीशन एजेंट का काम करता है। पिछले कई सालों से उसके पास धनौरा अमरोहा निवासी अमल सिंह यादव (38) मुनीम का काम करता था। पिछले कुछ दिनों से जिले सिंह और अमल सिंह के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार देर रात अमल सिंह यादव वेव सिटी के बम्हेटा गांव स्थित अपने घर पर था। इसी बीच जिले सिंह यादव और उसके परिवार के लोग वहां पहुंच गए और दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद जिले सिंह और उसके साथियों ने अमल पर गोली चला दी।

यह भी पढ़ेंः-Mumbai Serial Blast: मुंबई बम धमाकों के दोषी मोहम्मद अली खान की कोल्हापुर जेल हत्या

पुलिस बाप-बेटे को किया गिरफ्तार

जिससे अमल सिंह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जिले सिंह और उसके बेटे अतुल यादव को गिरफ्तार कर लिया। अमल सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version