अभिनेत्री वाणी कपूर के हाॅट लुक ने सोशल मीडिया पर ढाया कहर

मुंबईः अभिनेत्री वाणी कपूर बाॅलीवुड में अपने दमदार अभिनय, डांस और क्यूटनेस के लिए जानीं जाती हैं। हाल ही उनकी फिल्म ‘बेल बाॅटम’ रिलीज हुई। जिसमें वह अभिनेता अक्षय कुमार के साथ नजर आयीं।

हाल ही में उन्होंने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर की। जिनमें उनका लुक बेहद आकर्षक लग रहा है। तस्वीरों में ऑरेंज ड्रेस में वाणी कहर ढाती हुई नजर आ रही हैं।

वाणी कपूर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं और उनके चाहने वाले इन तस्वीरों पर जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

वाणी कपूर की दो फिल्में रिलीज के लिए लाइन में हैं- शमशेरा और चंडीगढ़ करे आशिकी। अभिनेत्री को उम्मीद है कि ये फिल्में उन्हें एक कलाकार के रूप में सही स्थिति में लाएंगी।