Featured मनोरंजन

राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का हिस्सा बनीं एक्ट्रेस स्वरा भास्कर, भीड़ के साथ की कदमताल

swara-bhaskar-in-bharat-jodo-yatra

उज्जैनः कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा एक दिन के विश्राम के बाद गुरुवार को उज्जैन से शुरू होकर अपने अगले पड़ाव ग्राम घटिया की ओर रवाना हुई। यहां फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं। यात्रा में वह राहुल गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, कांग्रेस नेता हरीश रावत, विधायक रामलाल मालवीय और हजारों की भीड़ के साथ कदमताल करती नजर आयीं। इसी बीच उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, लोकतंत्र की रक्षा का जो संकल्प हम लेकर निकले हैं, यह साथ चलता जनसैलाब उसकी जरूरत और सफलता, दोनों का साक्ष्य है।

भारत जोड़ो यात्रा को मिल रहा हर वर्ग और पीढ़ी का समर्थन, इसे संविधान की रक्षा और देश की एकता की बुनियाद बना रहा है। भारत जोड़ो यात्रा का मध्य प्रदेश में आज नौवां दिन है। यात्रा के आठवें दिन उज्जैन में विश्राम था और राहुल गांधी इन दौरान दिनभर गायब रहे, लेकिन गुरुवार को वह निर्धारित समय पर पहुंचे और यात्रा में शामिल हो गए। सुबह 6 बजे यात्रा उज्जैन के आरडी गार्डी मेडिकल कालेज से शुरू हुई, जो नजरपुर गांव में एचपी पेट्रोल पंप के पास 10 बजे विश्राम के लिए रुकी।

ये भी पढ़ें..जयमाला के दौरान दूल्हे ने किया ‘KISS’, भड़की दुल्हन ने शादी...

यात्रा के दौरान आमजन के साथ नेताओं में भी उनके साथ फोटो खिंचवाने की होड़ रही। स्वरा भास्कर के यात्रा में शामिल होने के बाद यात्रा में आम लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। उनके स्वागत में बड़ी संख्या में लोग सड़क किनारे घंटों खड़े रहे। इस बीच वे सभी लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन करते चले। यात्रा फिलहाल घटिया बस स्टैंड पर लंच ब्रेक के लिए रुकी है और यहां दोपहर में पुनः शुरू होगी, जो झालार गांव पहुंचकर रात्रि विश्राम करेगी।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…