Featured मनोरंजन

अभिनेत्री सनी लियोनी ने दिये खुशहाल शादीशुदा जिंदगी बिताने के टिप्स

sunny

मुंबईः अभिनेत्री सनी लियोनी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अक्सर अपने अभिनेता पति डेनियल वेबर, अपने बच्चों की तस्वीरें व वीडियोज सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। इस बार भी सनी ने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के लिए एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने पति डेनियल वेबर के साथ नजर आ रही हैं। खास बात यह है कि इस वीडियो में सनी फैंस को खुशहाल शादीशुदा जिंदगी के टिप्स देती नजर आ रहीं हैं।

सनी लियोनी ने वीडियो शेयर करते हुए फैन्स को बताया कि अगर कामयाब शादी चाहते हैं तो इन पांच टिप्स को जरूर फॉलो करें। सबसे पहले हमेशा एक दूसरे से बात करें। साथ में लेट नाइट डिनर डेट प्लान करें। साथ में खाना बनाएं। एक दूसरे की हमेशा तारीफ करें। एक दूसरे को हंसाए। सोशल मीडिया पर सनी और डेनियल का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अपने ग्लैमरस अंदाज के कारण चर्चा में रहने वाली सनी लियोनी ने साल 2011 में अपने बॉयफ्रेंड डेनियल वेबर से शादी की थी।

यह भी पढ़ेंःकोरोना संकट का फायदा उठाने के फिराक में चीन, पूर्वी लद्दाख...

शादी के लगभग 6 साल बाद सनी और डेनियल ने साल 2017 में निशा कौर बेवर को गोद लिया था। उसके बाद साल 2018 सनी सरोगेसी के जरिए दो बेटों अशर सिंह वेबर और नोआ सिंह वेबर की मां बनी। आज सनी अपने परिवार के साथ एक खुशहाल जिंदगी बिता रही हैं। उन्होंने अपने जिंदगी में कम समय में नाम और शोहरत दोनों कमाया और दर्शकों के दिलों में अपने लिए खास जगह बनाई।