Featured मनोरंजन

अभिनेता Vikram Gokhale की हालत नाजुक, पत्नी वृषाली ने की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

vikaram-gokhale

मुंबईः मराठी फिल्म अभिनेता विक्रम गोखले की तबीयत पुणे स्थित लता मंगेशकर अस्पताल में स्थिर बनी हुई है। उनके स्वास्थ्य को लेकर गुरुवार को डॉक्टरों की टीम निर्णय लेने वाली है। यह जानकारी गुरुवार को विक्रम गोखले की पत्नी वृषाली गोखले ने मीडिया को दी है। उन्होंने मीडिया से विक्रम गोखले के बारे में अफवाह न फैलाने की और उन्हें शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करने की अपील की है। हालांकि सोशल मीडिया पर उनके निधन की खबरें भी चल रही हैं।

वृषाली गोखले ने बताया कि बुधवार को विक्रम गोखले कोमा में चले गए थे इसके बाद से वे वेंटिलेटर पर हैं। डॉक्टर आज तय करेंगे कि उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है या बिगड़ रहा है और इलाज के लिए वह कैसे प्रतिक्रिया दे सकते हैं। वृषाली गोखले ने बताया कि विक्रम गोखले 5 नवंबर से दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में हैं। उनकी हालत में थोड़ा सुधार हुआ था, लेकिन फिर से बिगड़ गया। उन्हें दिल और किडनी जैसी कई समस्याएं थीं। अब उनके कई अंग फेल हो गए हैं।

ये भी पढ़ें..दिल्ली शराब घोटाला: अभिषेक और विजय नायर की जमानत को CBI...

उन्होंने कहा कि उनके पति 82 साल के नहीं बल्कि 77 साल के हैं। वृषाली ने यह भी बताया कि उनकी बेटी सेन फ्रांसिस्को से आ गई है। दूसरी बेटी भी मुंबई से पुणे आई हैं। विक्रम गोखले की बेटी ने भी मीडिया को बताया कि उनके पिता विक्रम गोखले की हालत अभी भी गंभीर है और लाइफ सपोर्ट पर हैं, उनका अभी तक निधन नहीं हुआ है। लोग उनके लिए प्रार्थना करते रहें।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…