Home उत्तर प्रदेश Mission Shakti: मजदूर की बेटी आकांक्षा विश्वकर्मा बनीं जिलाधिकारी, सुनी लोगों की...

Mission Shakti: मजदूर की बेटी आकांक्षा विश्वकर्मा बनीं जिलाधिकारी, सुनी लोगों की फरियाद

Akanksha-vishwakarma-mission-shakti-2024

UP Board 12th Result 2024: सोमवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत जिले में महिला सशक्तिकरण की दिशा में अहम कदम उठाया गया है। मजदूर की बेटी आकांक्षा विश्वकर्मा को एक दिन के लिए जिलाधिकारी बनाया गया। आकांक्षा विश्वकर्मा ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में प्रदेश स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त किया था, जिसके चलते उन्हें यह सम्मान मिला।

लोगों की समस्याएं सुन तत्काल समाधान के दिए निर्देश

आकांक्षा ने जिलाधिकारी का कार्यभार संभालते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय में लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके तत्काल समाधान के निर्देश दिए। साथ ही जिलाधिकारी रवींद्र सिंह और मुख्य विकास अधिकारी ने उनका मार्गदर्शन किया। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और उनमें नेतृत्व कौशल और आत्मविश्वास विकसित करने के लिए प्रेरित करना है।

ये भी पढ़ेंः- ट्रक ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर, हादसे में एक की मौत, 1 गंभीर रुप से घायल

Fatehpur की 3rd Topper Akanksha Vishwakarma ने इस अनुभव को प्रेरणादायक बताया

आकांक्षा ने इस अनुभव को बेहद प्रेरणादायक बताया और कहा कि यह उनके भविष्य के लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह घटना महिला सशक्तिकरण के प्रति प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यह समाज में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को और अधिक मजबूत करने का एक प्रयास है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version