Featured लाइफस्टाइल हेल्थ

आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर गिलोय सेहत के लिए वरदान

giloy

नई दिल्लीः कोरोना महामारी से जूझ रहे लोगों की सुरक्षा केवल उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता ही कर सकती है। कोरोना के चलते एक तरफ जहां हाहाकार मचा हुआ है। वहीं अच्छी रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले इस भयानक बीमारी को मात भी दे रहे हैं। इसलिए कोरोना काल के दौरान ऐसी चीजों का सेवन करें जिससे आपकी इम्यून पाॅवर में इजाफा हो। इन्हीं में से एक है गिलोय। गिलोय में कई तरह के आयुर्वेदिक गुण पाये जाते है। कोरोना संक्रमितों के लिए गिलोय वरदान बनकर सामने आयी है।

गिलोय की पत्तियों में कैल्शियम, प्रोटीन, फॉस्फोरस प्रचुर मात्रा में पायी जाती है। इसके नियमित सेवन से कोरोना ही नहीं कई अन्य बीमारियों को भी दूर रखा जा सकता है। गिलोय के सेवन के कई और भी फायदे हैं। गिलोय में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट फ्री-रेडिकल्स से लड़कर कोशिकाओं को स्वस्थ रखने के साथ कई बीमारियों से भी लड़ने में सहायता करते हैं। इसलिए शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए गिलोय के जूस का सेवन अवश्य करें। मधुमेह रोगियों के लिए भी गिलोय काफी हितकर होता है। गिलोय एक हाइपोग्लाइकेमिक एजेंट के रूप में काम करता है। जो ब्लड शुगर के लेवल को नियंतित्र कर मधुमेह को नियंत्रित रखने में मदद करता है।

यह भी पढ़ेंःछत्तीसगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता, विस्फोटक के साथ आठ नक्सली...

गिलोय पाचन क्रिया को भी मजबूत बनाता है। गिलोय के सेवन से पाचन संबंधी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही गिलोय के जूस के नियमित सेवन से आंखों की रोशनी भी बढ़ती है और आंखें स्वस्थ भी रहती हैं। एनीमिया से पीड़ित लोगों को गिलोय का सेवन जरूर करना चाहिए। इससे शरीर में खून की कमी पूरी होती है। गिलोय के सेवन से बढ़ती उम्र के प्रभाव को भी रोका जा सकता है। गिलोय में एंटीएजिंग गुण पाये जाते हैं। इसके नियमित सेवन से खून साफ होता है और चेहरे पर भी निखार आता है।